हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Turmeric Water Benefits: ग्लोइंग स्किन से लेकर जोड़ों के दर्द को भी कम करता है हल्दी का पानी, जानें इसके अनगिनत फायदे

विज्ञापन
Turmeric Water Benefits

Turmeric Water Benefits: हमारी किचन में मसाले सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के फायदे के लिए भी जाने जाते हैं। भारत के हर घर की रसोई में मौजूद मसालों में औषधीय गुण होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक होता है हल्दी।

आपने अक्सर सुना होगी कि हल्दी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और इससे कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। हल्दी के सेवन से आपको कई फायदे मिलते है। हल्दी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, विटामिन-सी, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व होते हैं।

और पढ़िए – Milk For Glowing Skin: चेहरे पर ‘कच्चा दूध’ लगाने से आएगा निखार, बेजान, फटी और मुरझाई त्वचा से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन

हल्दी का पानी से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। हल्दी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको हल्दी के पानी के फायदे बताने जा रहे हैं, चलिए जान लेते हैं कि हल्दी के पानी के सेवन से क्या फायदे होते हैं।

हल्दी के पानी के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1. जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है

विज्ञापन

हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप हल्दी के पानी का सेवन कर सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद होगा।

2. ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद

विज्ञापन

हल्दी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। साथ ही इससे चेहरे पर भी ग्लो आता है और त्वचा निखरती है।

और पढ़िए – Benefits Of Cloves Water: गर्मियों में लौंग के पानी से मिलेंगे ये फायदे, आज ही शुरू करें सेवन

विज्ञापन

3. वजन घटाने में भी करता है मदद

अगर आप नियमित हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं, तो इससे आपका वजन भी कम हो सकता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा और फैट्स जल्द रिलीज होगा।

विज्ञापन

4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी करता है मदद

हल्दी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आगर आप हर रोज इसका सेवन करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा।

विज्ञापन

ऐसे बनाएं हल्दी का पानी

हल्दी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में पानी लेकर उसे अच्छे से उबालना है। इसके बाद उसमें एक टी स्पून हल्दी पाउडर मिला लें और फिर कुछ टाइम के बाद गैस बंद कर दें। अगर आप चाहें, तो इसमें आप नींबू का रस मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola