Benefits Of Bael juice: गर्मी में हर दिन पीएं ‘बेल का जूस’, मिलेंगे गजब के फायदे

Health Benefits Of Bael juice: गर्मियों में ज्यादातर जूस, फ्रूट या फिर रसदार चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही ये गर्मी से बचने में भी मदद करते हैं।इसके लिए बेल का जूस या फिर बेल का शरबत का सेवन कर सकते हैं। ये आपको गर्मी […]

---विज्ञापन---

Health Benefits Of Bael juice: गर्मियों में ज्यादातर जूस, फ्रूट या फिर रसदार चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही ये गर्मी से बचने में भी मदद करते हैं।

इसके लिए बेल का जूस या फिर बेल का शरबत का सेवन कर सकते हैं। ये आपको गर्मी से बचाने के साथ-साथ कई फायदे देता है। इसलिए आपको बेल के जूस या फिर शरबत का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं बेल का जूस पीने के फायदे।

बेल का जूस या फिर शरबत से मिलेंगे ये फायदे

1. डायबिटीज को कंट्रोल करता है

बेल का जूस या फिर शरबत में चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता है और ये ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

2. बीपी को भी करता है कंट्रोल

जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उनके लिए भी बेल का जूस एक बेहतर ऑप्शन है। बेल के जूस में कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल वाले गुण मौजूद होते हैं और ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

3. बढ़े हुए वजन को भी कम करता है

बेल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है और ये लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है।

4. इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है

बेल शरीर को ठंडक देता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। साथ ही इसके सेवन से खून भी साफ होता है और ये गर्मी से भी बचाव करता है।

बेल का जूस या शरबत के अन्य फायदे

– बेल का जूस या फिर शरबत का सेवन करने से कई बीमारियों बचा जा सकता है। जैसे- ब्रेस्ट कैंसर, हार्ट अटैक, स्किन डिजीज, हीट स्ट्रोक, डायरिया, डिहाइड्रेशन आदि।
– बेल के जूस या फिर शरबत में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं। ये एक बेल एनर्जी बूस्टर होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
– बेल में मौजूद पोषक तत्व दिमाग को एक्टिव रखते हैं और तनाव, गर्मी और थकान से राहत देते हैं।
– बेल की तासीर ठंडी होती है और ये शरीर के तापमान को ठंडा रखने में मदद करती है।

ऐसे बनाएं बेल का जूस

बेल का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको पकी हुई बेल लेनी है और इसके बाद इसे अच्छे से दो लें। इसके बाद एक बर्तन में इसका गूदा (पल्प) निकाल लें और इसे एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे अच्छे से मैश कर लें और इसके बाद इसके बीज निकाल लें।

इसके बाद बेल के गूदे को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसे मिक्सी जार में डालकर इसका जूस बनाएं। इसके बाद अगर आपको जरूरत लगे तो इसमें दो चम्मच या फिर आवश्यकतानुसार बूरा डाल लें और फिर इसमें आइस क्यूब्स या बर्फ डालकर इसे सर्व करें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

First published on: Apr 28, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें