हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

Cancer Cause: गले और सिर के कैंसर के मामलों में लगातार बढ़त से लोगों में इस बीमारी के प्रति चिंताएं पैदा हुई हैं। भारत के युवाओं को इसका सबसे ज्यादा रिस्क है। ग्लोबोकॉन की रिपोर्ट बताती हैं कि साल 2040 तक देश के करीब 21 लाख युवा इस कैंसर के मरीज बन सकते हैं। आइए जानते हैं हेड एंड नेक कैंसर के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में जानते है।

विज्ञापन

Cancer Cause: कैंसर के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। ये ऐसी बीमारी होती है, जो भयानक और जानलेवा होती है। वैसे तो कैंसर का इलाज मुमकिन है और इसकी रोकथाम के लिए भी कई थेरेपी का विकास हुआ है मगर इसके बावजूद भी इसका जोखिम पहले से ज्यादा बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कैंसर एक सक्रिय रोग है, जो अब युवाओं को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, देश में कुछ प्रकार के कैंसर जैसे फेफड़ों और ब्रेस्ट कैंसर के मामले अधिक पाए जाते हैं मगर पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि हेड एंड नेक कैंसर के मामले यंग लोगों में ज्यादा देखे जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस कैंसर के बारे में सब कुछ।

क्या हैं हेड एंड नेक कैंसर?

सिर और गर्दन के कैंसर में भी कई प्रकार के कैंसर शामिल होते हैं, जो आपके मुंह, गले या सिर और गर्दन के अन्य हिस्सों को डैमेज करता है। इसका सबसे आम लक्षण लगातार गले में खराश होना है। आमतौर पर ये शरीर के ऊपरी हिस्सों को प्रभावित करने वाला या संक्रमित करने वाला कैंसर होता है। इस कैंसर के होने के कुछ कारण तंबाकू, गुटखा और सिगरेट पीना है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद भारतीयों में बढ़ी विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट की बिक्री बढ़ी, क्या है वजह?

विज्ञापन

सिर और गले के कैंसर के कारण

मुंबई के कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और नेक एंड हेड कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अमित चक्रवर्ती बताते हैं कि भारत का यंग एज ग्रुप आजकल शराब और एल्कोहल पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा करने लगे हैं। सिर्फ गुटखा या तंबाकू चबाना इसका कारण नहीं है बल्कि हुक्का पीना खासतौर पर जो युवाओं द्वारा पिया जा रहा फ्लेवर हुक्का हेड एंड नेक कैंसर का प्रमुख कारण है।

कुछ अन्य कारण HPV वायरस का संक्रमण होना, खराब ओरल हेल्थ और लंबे समय तक तेज धूप में रहना और प्रदूषण में रहना। जला हुआ खाना खाने से भी इस कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ऐसे होते हैं लक्षण

  • एक्सपर्ट बताते हैं कि खाना निगलने में दिक्कत होना इसका सबसे प्रमुख लक्षण होता है।
  • मुंह और जीभ पर चोट लगना और लंबे समय तक न भरना भी इसका संकेत होता है।
  • गले और कान में दर्द के साथ इंफेक्शन होना।
  • हमेशा सिर में दर्द होना और चेहरे या गर्दन में दर्द होना।
  • ऊपरी दांतों में दर्द होना।
  • नाक से खून आना और कफ में खून दिखना।
  • मसूड़ों में सफेद या लाल धब्बे होना।
  • बोलने में परेशानी होना।

कैसे होगा बचाव?

एक्सपर्ट बताते हैं कि आप तंबाकू से परहेज करके, शराब का सीमित सेवन करके और एचपीवी टीका लगवाकर इस कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर समय पर बीमारी का पता चल जाए तो ऐसे कैंसरों का इलाज संभव भी होता है।

ये भी पढ़ें- मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola