बॉडी के हर दर्द को दूर करेगा यह फूल, ऐसे करें इस्तेमाल

Harsingar Flower Benefits: हरसिंगार के फूलों और पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन फूलों की कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं लेकिन सेहत के लिहाज से देखें, तो इन फूलों के सेवन से शरीर के कई अंगों का दर्द दूर हो जाता है। आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

Harsingar Flower Benefits

Harsingar Flower Benefits

Harsingar Flower Benefits: फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ या घर की सजावट में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कई फूल ऐसे भी है, जिनके इस्तेमाल से शरीर के कई रोगों और दर्द को दूर करने में किया जा सकता है। जी हां, इन फूलों में ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जिनका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। हरसिंगार के फूलों के बारे में जानते हैं आप? इसे पारिजात के फूल के नाम से भी जाना जाता है। इन फूलों को सूजन रोधी माना गया है यानी एंटी-इंफ्लेमेटेरी फ्लॉवर। इनमें फ्लेवोनॉइड्स और ग्लाइकोसाइड्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल दर्द निवारक गोलियों में भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरसिंगार के फूलों के हेल्थ बेनिफिट्स

  • पारिजात या हरसिंगार के फूलों को अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आचार्य बालकृष्ण ने भी हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए इसके काढ़े या चाय को पीने की सलाह दी है।
  • मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है। हरसिंगार का फूल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
  • हरसिंगार के फूल में नेचुलर पेन रिलिविंग प्रॉपर्टीज होती है, जो सिरदर्द और माइग्रेन को कम कर सकती हैं।
  • हरसिंगार के फूलों का सेवन पेट में सूजन और गैस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है।
  • हरसिंगार के फूलों में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में सूजन और बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करता है।
  • इन फूलों का इस्तेमाल करने से सर्दियों के मौसम में होने वाले शरीर के दर्द को कम किया जा सकता है। इन फूलों से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

कैसे करें हरसिंगार के फूल का यूज?

1.हरसिंगार का काढ़ा बनाएं- इसे बनाने के लिए आपको हरसिंगार के पत्तों और फूलों को तोड़कर अच्छे से साफ करना होगा। इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें इन पत्तों को डालकर उबालें। इसे आपको तब तक उबालना है, जब तक वह पककर आधा न रह जाए। इसके बाद काढ़े को छानकर इसे पिएं। इस काढ़े को दिन में दो बार पी सकते हैं।

2. हरसिंगार का तेल- इसका तेल बनाने के लिए आपको सरसों के तेल में इनके फूलों और पत्तों को डालकर कुछ देर पकाना होगा। इसके बाद छान लें और तेल को स्टोर कर दें। इस तेल का यूज आपको घुटनों, जोड़ों और दर्द होने वाली जगहों पर करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ