क्या आप भी हैंगओवर उतारने के लिए पीते हैं ज्यादा पानी? ये रिसर्च बदल देगी आपकी आदत

Hangover Treatment: माना जाता है कि हैंगओवर उतारने के लिए ज्यादा पानी पीने से फायदा मिलता है। इससे आपको मतली, सिरदर्द और थकान से राहत महसूस होगी। लेकिन हैंगओवर उतारने के लिए पानी पर की गई इस रिसर्च में नया खुलासा हुआ है।

hangover cure
विज्ञापन

Hangover Treatment: हैंगओवर को कम करने के लिए कई तरीकों को अपनाया जाता है। जिसमें नींबू पानी पीना, दही खिलाना, इसके अलावा खट्टी चीजें खिलाई जाती हैं। पानी पीना भी मतली, सिरदर्द और थकान से छुटकारा दिलाने का उपाय माना जाता है। लेकिन क्या ये उतना असरदार होता है जितना आप समझते हैं? हाल ही में एक अध्ययन सामने आया है जिसमें पानी से हैंगओवर को कम करने की बात को नकार दिया गया है।

क्या कहता है नया अध्ययन?

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययनों के आंकड़ों की जांच की। इसमें दो समूहों पर रिसर्च की गई। जिसमें पहले ग्रुप ने शराब पी और फिर रात को सोने से पहले पानी पिया। दूसरा ग्रुप वो था जिसने शराब के पानी नहीं पिया। अगली सुबह जब दोनों ग्रुप के लोग उठे तो सभी को दर्द, मतली और थकान की एक जैसी ही शिकायत थी। हालांकि जिस ग्रुप ने पानी पिया था उसने कम प्यास महसूस करने की बात कही, फिर भी हैंगओवर दोनों का एक जैसा ही था।

Advertisment

पानी से कम नहीं होता है हैंगओवर

अध्ययन में कहा गया कि परिणाम ये दर्शाते हैं कि पानी पीने से शराब पीने के दौरान या बाद में हैंगओवर को कम नही किया जा सकता है। अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. जोरिस वर्स्टर ने बताया कि पानी ना पीने से डिहाइड्रेट की समस्या आ सकती है। लेकिन बॉडी का डिहाइड्रेट होना हैंगओवर के लक्षणों का प्राथमिक कारण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, जितनी ज्यादा शराब पीते हैं, उतना ही ज्यादा हैंगओवर होने की संभावना होती है। पानी पीने से प्यास और मुंह सूखने की समस्या से राहत मिल सकती है, लेकिन इससे सिरदर्द और मतली दूर नहीं होगी।

क्या है हैंगओवर का उपचार?

हैंगओवर के उपचार के लिए अध्ययन में कहा गया कि इसके लिए कोई उपचार मौजूद नहीं है। आंकड़े और शोध इस बात पर सहमत हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हैंगओवर की समस्या और और ज्यादा बढ़ती जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ लिवर में भी परेशानियां आने लगती हैं जिसकी वजह से हैंगओवर बढ़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ