Halka Halka Fever Hone Se Kya Hoga: इस बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा शरीर पर पड़ता है. कमजोर इम्यूनिटी की वजह से कई लोगों को हल्का-हल्का बुखार महसूस होने लगता है. इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या का संकेत हो सकता है. अगर यह लंबे समय तक बना रहे तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. हालांकि, हर बार डॉक्टर के पास जाना या दवा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आप घरेलू नुस्खे अपनाकर अंदरूनी बुखार से छुटकारा पाएं. आप आयुर्वेदिक तरीके अपनाकर आप ना सिर्फ इससे राहत पा सकते हैं, बल्कि अपनी इम्यूनिटी भी मजबूत कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है
लो ग्रेड फीवर क्या होता है?
लो ग्रेड फीवर वह स्थिति है जब शरीर का तापमान थोड़ा ज्यादा हो जाता है, लेकिन बुखार पूरा तरह से नहीं होता. इसमें तेज बुखार जैसा अहसास नहीं होता, लेकिन शरीर में हल्की थकान, कमजोरी और सुस्ती बनी रहती है. इसमें शरीर का तापमान 99 से 100 डिग्री होता है.
लो ग्रेड फीवर के कारण
- बैक्टीरियल इन्फेक्शन होना
- कमजोर इम्यून सिस्टम होना
- मौसम में बदलाव होना
- ज्यादा थकान महसूस होना
- शरीर में पानी की कमी होना
- नींद की कमी की वजह
- ज्यादा काम करना
आयुर्वेद के अनुसार लो ग्रेड फीवर क्या है?
आयुर्वेद में बुखार को ज्वर कहा जाता है और यह शरीर में वात, पित्त और कफ के असंतुलन से होता है. खासकर पित्त और कफ बढ़ने पर हल्का बुखार महसूस होने लगता है. इसलिए हमें अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.
आयुर्वेदिक तरीके से कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान?
आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. तुलसी या अदरक का काढ़ा बनाया जा सकता है. गिलोय काम आ सकता है, क्योंकि यह शरीर का तापमान दूर करने का काम करता है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो शरीर अंदरूनी तौर पर गिरा हुआ महसूस करेगा.
इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखें, क्योंकि कई बार गर्मी की वजह से भी ऐसा हो जाता है. अगर आपका शरीर गिरा हुआ महसूस हो रहा है तो तुरंत दवा खाने से बचें और एक से दो दिन आराम करके देखें.
इसे भी पढ़ें- सीने में इंफेक्शन क्यों होता है? जानिए कब मामूली सी खांसी बन जाती जानलेवा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines