हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हेयरफॉल को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी! जानें किन बीमारियों के हैं शुरुआती संकेत

Hair Fall Causes: बालों का झड़ना सिर्फ बालों की समस्या नहीं है। यह संकेत है कि आपका शरीर बीमार है। हेयरफॉल की समस्या थायरॉइड से लेकर असंतुलित हार्मोन जैसी समस्याओं का संकेत देती है। चलिए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

Hair Fall Causes: हेयरफॉल एक सामान्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। यह कई कारणों से हो सकता है। मगर हेयरफॉल सिर्फ बालों से जुड़ी समस्या नहीं है। बालों का गिरना भी एक संकेत हो सकता है कि आपका शरीर बीमार है। अक्सर लोग बालों के झड़ने के पीछे का कारण गलत कॉस्मेटिक का यूज बताते हैं मगर ऐसा नहीं है। गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रूबेन भसीन पासी के अनुसार, बालों का झड़ना गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर और क्या कहती हैं।

हेयरफॉल कॉमन नहीं है!

डॉक्टर पासी ने टाइम्स नाऊ की टीम से बात करते हुए बताया कि बालों का गिरना हमें एक नहीं, 5 बीमारियों का संकेत देता है, जैसे-

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

विज्ञापन

1. थायरॉइड

थायरॉइड में हार्मोन इंबैलेस होता है, जिससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है और हेयरफॉल बढ़ता है। इससे मुख्य रूप से खोपड़ी पर और कभी-कभी भौहों पर से बाल गिरने लगते हैं। कुछ थायरॉइड के मरीजों को बाल झड़ने के साथ-साथ गंजेपन की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। अगर ज्यादा बाल गिर रहे हैं, तो एक बार थायरॉइड टेस्ट करवा लें।

2. पोषण की कमी

खाने में से आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने से भी बालों की मजबूती और ग्रोथ पर असर पड़ता है। विटामिन बी-12, विटामिन डी, आयरन और जिंक जैसे प्रमुख विटामिन और मिनरल्स हेल्दी बालों के लिए जरूरी हैं। जब इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो बाल कमजोर, बेजान और झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने से संकेत मिलता है कि आपके शरीर में इन तत्वों की कमी है।

विज्ञापन

3. स्ट्रेस

डॉक्टर बताती हैं कि मानसिक तनाव और चिंता बालों के झड़ने का एक सामान्य कारण हो सकता है। तनाव के कारण टेलोजेन एफ्लुवियम नामक स्थिति पैदा हो सकती है। इससे अचानक बालों के झड़ने में वृद्धि होती है, जो चिंताजनक हो सकता है।

4. ऑटोइम्यून डिसऑर्डर

एलोपेसिया एरीटा जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों में इम्यूनिटी पर हमला करती है, जिसमें बालों को भी शामिल किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर पैच में बाल झड़ते हैं। एलोपेसिया एरीटा अचानक प्रकट हो सकता है और इसकी गंभीरता अलग-अलग हो सकती है। इसमें आपको शुरुआत में सिर में छोटे-छोटे गंजेपन के पैच नजर आते हैं।

विज्ञापन

5. एनीमिया

एनीमिया, जो अक्सर आयरन की कमी के कारण रेड सेल्स की कमी होने से होता है, यह भी बालों के झड़ने से जुड़ी एक और स्थिति है। शरीर में नए बाल पैदा करने के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है। शरीर में आयरन और रेड ब्लड सेल्स की कमी होने से ऑक्सीजन सप्लाई स्लो होती है, जिससे बाल झड़ते हैं।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola