Hair Care Tips: आंवला बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बालों की हर तरह की समस्या से निजात पाई जा सकती है। झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ तक को आंवला दूर करने की शक्ति और गुण रखता है। अगर आप भी कमजोर, पतले या दोमुंहे बालों से परेशान हैं या फिर आपको रूसी की परेशानी है तो इसका इस्तेमाल करें।
आयुर्वेद में आंवले का अपना महत्व है। इससे जुड़े कई नुस्खे हैं। ये सेहत के साथ स्किन और बालों का खास ख्याल रखता है। आंवले में फाइटो-न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं, जो कि स्कैल्प पर रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे बाल स्वस्थ, लंबे और घने बनते हैं। नीचे जानिए ये किन-किन समस्याओं से निजात दिला सकता है।
बालों की इन समस्याओं से निजात दिलाता है आंवला (Amla gives relief from these hair problems)
1. सफेद बालों का परमानेंट इलाज
आवंला सेहत के साथ बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो सूखे आंवले का इस्तेमाल करें। इसके लिए सूथे आंवले के चूर्ण को पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें। फिर उसका सिर पर लेप करें और 10 मिनट बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या खत्म होगी और बालों को झड़ना भी बंद होगा।
2. बालों का काला कैसे करें
भृंगराज तेल की मदद से आप सफेद बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले भृंगराज तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा काली मेहंगी को पानी में घोलकर रात के वक्त लगाएं। फिर सुबह सिर धो लें। इस तरह से आपके बाल काले हो सकते हैं।
3. बालों को सुंदर कैसे बनाएं
बालों को सॉफ्ट और सुंदर बनाना है तो सूखा आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करें। इन दोनों को 20-20 ग्राम लेकर कूट लें। फिर आधा किलो पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को मसलकर कपड़े से छान लें और सिर पर मलें। इसके बाद नहा लें। बाल सूखने पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट, लंबे, घने और रेशम की तरह दिखने लगेंगे।
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
3 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
3 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
6 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
7 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines