हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दूध में मौजूद H5N1 वायरस पर एंटीवायरल दवाओं का भी असर फेल, स्टडी से हुआ खुलासा

H5N1 बर्ड फ्लू के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। पक्षियों वाला यह वायरस गाय के दूध में भी पाया जा रहा है, जिसके बाद इस पर हुई एक रिसर्च बताती है कि एंटीवायरल मेडिसिन्स का इस दूध वाले वायरस पर प्रभाव कम होता है। यह एक चिंताजनक बात है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

H5N1 बर्ड फ्लू है, जिसका वायरस इन दिनों लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। गाय के दूध में इस वायरस के होने की पुष्टि की जा चुकी है। अब इस पर हुई एक रिसर्च ने एक चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। हाल ही में किए गए एक शोध में यह पाया गया कि दूध में पाए जाने वाला H5N1 वायरस, जिसे बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है, पर एंटीवायरल दवाएं असर नहीं करती हैं। यह एक महत्वपूर्ण खोज है, जिसने मेडिकल वर्ल्ड में एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?

कहां हुई है रिसर्च?

सेंट जूड चिल्ड्रन रिसर्च हॉस्पिटल के रिसर्चर्स ने चूहों पर किए इस अध्ययन में पाया कि फ्लू के लिए FDA द्वारा स्वीकृत दो मुख्य एंटीवायरल दवाओं को इस वायरस के खिलाफ प्रभावी नहीं माना गया है। इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप जारी है। इसलिए, वैज्ञानिक इंसानों की सेहत के लिए इस वायरस के खतरे को बेहतर ढंग से समझने के लिए काम कर रहे हैं। H5N1 वायरस, जो आमतौर पर पक्षियों में फैलता है और कभी-कभी मनुष्यों को भी संक्रमित करता है।

विज्ञापन

milk

गायों के दूध पर बेअसर

यह वायरस डेयरी गायों के दूध में पाया गया है और इसने पशुपालकों को भी संक्रमित किया है, जिस कारण ही सेंट जूड चिल्ड्रेन रिसर्च हॉस्पिटल के वैज्ञानिकों ने इसकी जांच का फैसला लिया। जांच के बाद परिणामों से पता चला कि प्रीक्लिनिकल मॉडल में, जो दो दवाएं हैं Oseltamivir और Baloxavir, वे गंभीर H5N1 संक्रमणों का सफलतापूर्वक इलाज नहीं कर सकती हैं। सेंट ज्यूड डिपार्टमेंट ऑफ होस्ट-माइक्रोब इंटरैक्शन के लेखक रिचर्ड वेबी, पीएचडी ने कहा कि उन्होंने जो सैंपल्स कलेक्ट किए हैं, वह इस बात की पुष्टि करते हैं कि संक्रमण चाहे आंख से हुआ हो या फिर नाक और मुंह के माध्यम से, उपचार करना जरूरी है लेकिन गाय के दूध से फैले संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम रोकथाम का है।

विज्ञापन

रोकथाम कैसे होगी?

  • गाय के दूध से परहेज करें।
  • दूध को कच्चा बिल्कुल न पिएं।
  • डेयरी फार्म्स में काम कर रहे कर्मचारी ज्यादा ख्याल रखें।
  • अपनी आंख, मुंह और नाक को दूध के संपर्क में आने से बचाएं।

ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola