H3N2 के लक्षण कितने दिन में नजर आते हैं? जानिए इस वायरस की चपेट में आने के संकेत

H3N2 Influenza: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा H3N2 वायरस कैसे फैलता है और इस वायरस की चपेट में आने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं, जानिए यहां.

H3N2 influenza

H3N2 Virus Symptoms: तेजी से फैल रहे इस H3N2 वायरस के बारे में जानिए यहां.

H3N2 Virus: दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों में H3N2 वायरस तेजी से फैल रहा है. नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इस वायरस ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. इस इंफ्लुएंजा (H3N2 Influenza) से केरल में कई मौते में भी हुई हैं और लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. H3N2 एक तरह की श्वसन संबंधी बीमारी है जो खांसने से या संक्रमित व्यक्ति या किसी संक्रमित सतह के संपर्क में आने से फैलती है. ऐसे में इस वायरस से संक्रमित होने पर शरीर पर कौनसे शुरुआती लक्षण (Early Symptoms) नजर आते हैं, किन लोगों को इस वायरस की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है, जानिए यहां.

विज्ञापन

H3N2 वायरस के लक्षण | H3N2 Virus Symptoms

H3N2 वायरस के लक्षण आम फ्लू की तरह ही नजर आते हैं, इस वायरस की चपेट में आने पर बुखार चढ़ता है, ठंड लगने लगती है, खांसी होती है जो कई दिनों तक ठीक होने का नाम नहीं लेती, नाक बहने लगती है, नाक बंद हो जाती है, गला खराब हो जाता है और शरीर में दर्द रहता है. इसके अलावा, सिर में दर्द होना और हर समय थका हुआ महसूस करना भी इस वायरस से संक्रमित होने के लक्षणों में शामिल है.

विज्ञापन

कितने दिन में नजर आते हैं H3N2 के लक्षण

विज्ञापन

H3N2 वायरस के संपर्क में आने के बाद या कहें इस वायरस से संक्रमित होने के बाद शरीर में 1 से 4 दिनों के बीच लक्षण नजर आने लगते हैं. शुरुआत में लक्षण कम दिख सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे गंभीर होने लगते हैं.

किन लोगों को H3N2 संक्रमण का खतरा ज्यादा है

विज्ञापन

अस्थमा, डायबिटीज और दिल के मरीजों के अलावा बच्चों और बूढ़ों को इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा (Risk) ज्यादा रहता है. इसके अलावा, गर्भवती महिला को इस वायरस की चपेट में आने का रिस्क रहता है.

H3N2 से संक्रमित होने के बाद क्या करें

विज्ञापन
  • शरीर पर जब फ्लू जैसे लक्षण नजर आने लगें और लंबे समय तक लक्षण दूर ना हों तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
  • 5 से 7 दिनों तक प्रोपर आराम करना आवश्यक होता है.
  • मरीजों को पानी पीते रहने की जरूरत होती है जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहे. गर्म सूप पीना और हर्बल टी वगैरह पीना जरूरी है.
  • पैरासीटामोल जैसी दवाइयां शरीर का तापमान कम करने में मददगार हो सकती हैं. कोशिश करें कि डॉक्टर की बताई दवाइयां ही खाएं.
  • एंटीबायोटिक्स दवाइयां और वायरल इंफेक्शन को रोकने वाली दवाइयां असरदार होती हैं.

वायरस से इस तरह करें बचाव

  • किसी भी सतह को छूने पर हाथों को साबुन पानी से अच्छी तरह धोएं.
  • अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखें. प्रोपर हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है.
  • फेस मास्क पहनकर ही बाहर जाएं. खासतौर से जब सार्वजनिक वाहन में सफर करते हैं
  • अपनी पर्सनल चीजें जैसे तौलिया, बर्तन, बाथरूम की अन्य चीजें और सोने के कपड़े दूसरों से शेयर ना करें और दूसरों की चीजें इस्तेमाल करने से परहेज करें.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश करें. खानपान का खास ख्याल रखें.
  • मोबाइल की स्क्रीन खासतौर से साफ करते रहतें. वायरस और बैक्टीरिया फोन की स्क्रीन पर ज्यादा पनपते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ