Grilled Meat Causes Cancer: क्या आप ग्रिल किए हुए मांस को खाना पसंद करते हैं, तो आपको इस आदत को आज ही बदल लेना चाहिए। क्योंकि अधिक तापमान में ग्रिल्ड किए गए मांस के लिए आपका प्यार चुपचाप आपके अंदर कैंसर (Cancer) को पैदा कर सकता है। आपको पता भी नहीं लगेगा और आप एक खतरनाक बीमारी का शिकार बन जाएंगे।
यह बात शायद आपको पता न हो, लेकिन अधिक तापमान पर मांस को पकाने से कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ग्रिल किए हुए मांस को खाने से नुकसान कैसे होता है और इसके पीछे का असली कारण क्या है?
ये भी पढ़ें- सर्दियों में कब और कितनी देर तक करनी चाहिए Morning Walk, किन बातों का रखें ध्यान
केमिकल रिएक्शंस (Chemical Reactions)
एक्सपर्ट्स के अनुसार अधिक तापमान पर मांस को पकाने से मांस में अलग-अलग प्रकार के केमिकल्स रिएक्शंस और शरीर में परिवर्तन होने शुरू हो जाते हैं। (Grilled Meat Causes Cancer) आइए जानते हैं, उन केमिकल रिएक्शंस के बारे में जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Mental Health के लिए कैसे फायदेमंद है हॉट चॉकलेट, स्टडी में खुलासा
माइलार्ड रिएक्शन (Maillard Reaction)
माइलार्ड रिएक्शन अमीनो एसिड (Amino Acid) और शुगर (Sugar) के बीच होने वाला एक केमिकल रिएक्शन होता है, जो मांस को जला हुआ रंग और स्वाद देता है। माइलार्ड रिएक्शन के लिए अधिक तापमान में किसी खाने को पकाना आवश्यक है, जो मीट को और अधिक स्वादिष्ट बना देता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह कई प्रकार के कैंसर का कारण बन सकता है? आइए जानते हैं, ये कैसे हमारे लिए खतरनाक है।
इस तरह बनता है Grilled Meat खतरनाक
मांस को अधिक तापमान पर पकाने, खासतौर ओर खुली आंच पर ग्रिल करने या भूनने से HCAs (heterocyclic amines) और PAHs (polycyclic aromatic hydrocarbons) जैसे केमिकल्स पैदा हो जाते हैं, जो बहुत हानिकारक हैं। ये केमिकल्स तब पैदा होते हैं, जब मांस का रस उस गर्म जगह पर टपकता है, जहां मांस पक रहा हो और वहां धुआं उड़ने लगे, ऐसा होने से मांस में कैंसरकारी (carcinogenic) लक्षण बढ़ सकते हैं। HCAs और PAHs को कम करने के लिए मांस को धीमी आंच पर पकने देना चाहिए और खाना पकाने से पहले मांस को मैरीनेट जरूर करें।
इसे कैसे रोकें?
तेज आंच पर मांस पकाने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है और ऐसा ऊपर बता ही दिया गया है कि क्यों होता है। इसे ठीक करने के लिए मांस के टुकड़ों को थाइम (Thyme) या रोजमेरी (Rosemary) के साथ मैरीनेट करना चाहिए, क्योंकि इन जड़ी-बूटियों में मौजूद उनके गुण गर्मी के संपर्क में आने पर मांस में कैंसरकारी गुणों को रोक सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines