Green Tea Benefits: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाते हैं।
थकान के बाद या फिर सोने से पहले अक्सर कुछ लोग कुछ ना कुछ पीना पसंद करते हैं। रात में सोने पहले आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
ग्रीन टी पीने के फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है
कुछ लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल से परेशान रहते हैं। इसके लिए ग्रीन टी एक शानदार ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही ग्रीन टी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम किया जा सकता है। ग्रीन टी को पीने से हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।
2. वजन को कंट्रोल करता है
जो लोग जल्दी वजन को कम करना चाहते हैं, उनके लिए ग्रीन टी एक शानदार ऑप्शन है। अगर आप रात में सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। साथ ही ये पाचन क्रिया को भी सुधारने का कान करता है। ग्रीन टी पीने से अपच, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी से भी राहत मिलती है।
3. तनाव को कम करता है
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में बहुत सारे लोगों पर तनाव का असर साफ देखा जा सकता है। वहीं, तनाव से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर होता है। इसके लिए भी ग्रीन टी एक शानदार ऑप्शन हैं और आप इसे सोने से पहले पी सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
4. दिल के लिए भी बेहद फायदेमंद
ग्रीन टी के सेवन से आपके दिल को भी फायदा होता है। अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो इससे शरीर में जमा फैट भी घटने लगता है। साथ ही ये हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है, इसलिए आप सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।
5. अच्छी नींद देता है
काम के कारण तनाव रहता है और कुछ लोगों के तो स्लीप साइकिल में भी बदलाव आने लगता है। इसलिए अगर आप भी रात में सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करेंगे, तो इससे आपको फायदा होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
14 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
17 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
17 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
21 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
23 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines