Green Grapes Benefits: गर्मियों में अंगूर का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों के सीजन का अहम फल होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। स्वाद में मीठा होने के साथ ही ये इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक में कारगर है। खास बात ये भी है कि अंगूर मानसिक सेहत के लिए बढ़िया बताया गया है, इसके सेवन से तनाव कम होता है।
पोषक तत्वों का भंडार है अंगूर
अंगूर पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इतना ही ही नहीं अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड भी होता है, जो गंभीर बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अंगूर का सेवन टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में लाभकारी है।
कैसे करें अंगूर का सेवन?
अंगूर का आयुर्वेद में बड़ा महत्व है। इससे बनाई जाने वाली किशमिश सेहत को बेहद फायदा पहुंचाती है। आपको इन दिनों बाजार में हरे, लाल, काले, पीले और पिंक अंगूर नजर आने लगे होंगे। आप अपनी डाइट में हरे अंगूर को शामिल कर सकते हैं। इसका जूस भी पिया जा सकता है, जबकि चबाकर खाने से भी लाभ होता है।
हरे अंगूर खाने के लाभ
- पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है।
- अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है और इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखता है।
- हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी अंगूर मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले
पोटेशियम, विटामिन-बी कमजोर हड्डियों को मजबूत करते हैं। - अंगूर का सेवन करने से थकान दूर होती है। साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। इसके लिए आप अंगूर जूस का सेवन करें।
- अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
और पढ़िए –Arjun Fruit Benefits: स्किन से लेकर हड्डियों तक की समस्याओं को दूर करता है अर्जुन फल, जान लें फायदे
किस समय खाना चाहिए अंगूर?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अंगूर को खाली पेट सुबह नहीं खाना चाहिए। आप इसे मिड मॉर्निंग या दोपहर में खा सकते हैं। सुबह खाली पेट अंगूर के सेवन से आपको गैस, खट्टी डकार और अपच हो सकती है। वहीं रात के वक्त भी इसके सेवन से बचना जरूरी है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
8 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
10 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
13 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
13 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
17 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines