Women Health Tips: कई लडकियां और महिलाएं रोजाना होने वाले वाइट डिस्चार्ज की समस्या से परेशान रहती हैं. यह समस्या शरीर में कमजोरी, थकान और इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं डॉक्टर उपासना वोरा से कि किस एक चीज का नियमित सेवन करने से वाइट डिस्चार्ज की दिक्कत से राहत पाई जा सकती है और शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती हैं.
इस एक चीज का करें सेवन | What To Consume
ऐसी कई लडकियां हैं जो कि इस दिक्कत से जूझ रही हैं. बहुत सी तो ऐसी हैं जो कि डॉक्टर के चक्कर काटती रहती हैं. दवाईयों के सहारे चीजों को सही करने की कोशिश करती हैं. लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं दिखता. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो डॉक्टर उपासना वोरा के मुताबिक आपको रोजाना सुबह उठकर हरी इलाइची का सेवन करना चाहिए. हरी इलाइची को चबा चबाकर खाएं. अगर आप इस उपाय को रोजाना करती हैं तो इससे आपको किसी दवाई के सहारे की जरूरत नहीं पडेगी साथ ही वाइट डिस्चार्ज की दिक्कत खत्म हो जाएगी.
ये भी पढे़ं- विटामिन- B12 के लिए नेचुरल सोर्स क्या है? डॉक्टर ने बताया बढ़ाने के लिए कैसे रखें डाइट
हरी इलाइची खाने के फायदे | Benefits Of Eating Green Cardamom
हरी इलाइची न सिर्फ स्वाद और खुशबू में बेहतरीन होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं. रोजाना हरी इलाइची चबाने से प्रजनन तंत्र मजबूत होता है और वाइट डिस्चार्ज जैसी समस्याएं धीरे धीरे कम होने लगती हैं. यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है. साथ ही इलाइची पाचन शक्ति को बढाती है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और एनर्जी लेवल को बढाती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से न सिर्फ वाइट डिस्चार्ज की दिक्कत दूर होती है, बल्कि शरीर अंदर से हेल्दी और एक्टिव महसूस करता है.
ये भी पढे़ं- रोजाना लगाती हैं Lipstick? इस बड़ी बीमारी की वजह बन सकता है यह मेकअप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
3 mins agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
17 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
22 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines