Green Banana Benefits: कस्टर्ड से लेकर फलों की सलाद तक का टेस्ट ज्यादा बढ़ाने के लिए केला हर तरह से सेहत को कई फायदे करता है। आप में कई लोग अपने बढ़ते वेट से काफी परेशान रहते हैं और न जाने अपनी डाइट में तरह-तरह के बदलाव करते रहते हैं, लेकिन फायदा कुछ नहीं होता है। इस समस्या में आप अगर पके हुए केले की बजाय कच्चे केले को अपनी डाइट में शामिल करें, तो काफी फायदा मिलता है।
कच्चे केले में भरपूर फाइबर, विटामिन सी, बी 6,विटामिन ए, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक के साथ-साथ फेनोलिक कमिकल जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाव करते हैं। हरे केले या कच्चे केले का स्वाद पके केले जैसा अच्छा नहीं हो सकता है, लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए उन्हें उबाला जा सकता है।
एक न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हरे केले खाने के कई फायदों के बारे में जानकारी दी है। हरे केले के कुरकुरे चिप्स, केले के कोफ्ते और सूप में बदला जा सकता है। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन के लिए बहुत अच्छा है और यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए एक अच्छी डाइट है।
कच्चा केला खाने के कई सारे फायदे
पाचन से जुड़ी समस्या
कच्चे केले में मौजूद फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च की मात्रा पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। इससे न सिर्फ खाना जल्दी पचता है बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज मरीजों के लिए भी कच्चे केले खाना बेहद गुणकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज को कंट्रोल रखने में हेल्प करता है। इसके अलावा कच्चे केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इसे खाने के बाद इंसुलिन हार्मोन धीरे-धीरे रिलीज होता है और ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
मोटापा
वेट लॉस करने के लिए डाइट में कच्चे केले को शामिल करें। इसमें डायटरी फाइबर भरपूर पाया जाता है, जो शरीर में जाकर जल्दी पचता नहीं है, इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
स्किन
कच्चे केले में अलग-अलग प्रकार के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से बचाव करते हैं।
ब्लड प्रेशर की समस्या
कच्चे केले में भरपूर पोटैशियम पाया जाता है, जो बीपी के लेवल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा फाइबर होने के कारण शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- मसूड़ों की समस्या से Diabetes और Heart Attack का खतरा?
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines