हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रीन टी से लेकर जिंजर टी तक, शरीर के लिए वरदान हैं ये 5 चाय, जानें फायदे

Benefits of Tea: चाय सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होती है। यह बात कुछ हद तक सच ही है, क्योंकि इंडियन किचन में बनने वाली चाय, जिसमें दूध, चीनी और पत्ती का मिश्रण होता है। वह चाय काफी हानिकारक होती है लेकिन इसके विपरीत, कुछ चाय ऐसी हैं, जिन्हें पीने से सेहत को अनगिनत लाभ मिल सकते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Benefits of Tea: अच्छी सेहत के लिए लोग स्वस्थ खाना-पीना खाते हैं। खाने-पीने की आइटम्स में एक चीज शामिल है जो सबसे खास होती है। इस चीज का नाम चाय है। यह ड्रिंक ऐसी है जिसके बिना आधे लोगों की सुबह शुरू ही नहीं हो पाती है। हालांकि, अधिकतर लोग चाय के नुकसान जानते हैं लेकिन फिर भी इसे पीते हैं। दूध से बनी चाय तो सेहत के लिए हानिकारक होती ही है, मगर कुछ चाय ऐसी भी हैं जिनके सेवन से सेहत को फायदा होता है। जानिए कौन-कौन सी चाय पीने से क्या बेनेफिट होते हैं।

सेहत के लिए वरदान हैं ये चाय

1. ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। ग्रीन टी पीने से हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वेट लॉस के लिए भी यह चाय पीना फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से फैट बर्निंग में मदद मिलती है। इसे पीने से कॉग्नेटिव फंक्शन्स में भी सुधार होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी पीने से कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

2. ब्लैक टी

विज्ञापन

काली चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह चाय पीने से हार्ट हेल्थ और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है। ब्लैक टी फ्लेवेनॉइड्स से भरपूर होती है, जो शरीर में गुड बैक्टीरिया के स्तर को बढ़ाता है। यह चाय हमारी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। ब्लैक टी बनाना काफी आसान होता है, इसके लिए आपको 1 कप पानी में चायपत्ती, काली मिर्च और लौंग को साथ मिलाकर उबालना होगा। आप चाहें, तो इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

3. कैमोमाइल टी

विज्ञापन

कैमोमाइल चाय पीने से माइंड रिलैक्स होता है। इस चाय को लोग अक्सर रात को सोने से पहले पीते हैं, इससे नींद में सुधार होता है। कैमोमाइल टी स्ट्रेस कम करने में मदद करती है। साथ ही, हैप्पी हार्मोन को रिलीज करने में भी कैमोमाइल टी फायदेमंद है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक –

विज्ञापन

4. पेपरमिंट टी

पेपरमिंट चाय एक हर्बल ड्रिंक है। इस चाय को पीने से साइनस के इंफेक्शन की रोकथाम होती है। पेपरमिंट टी, पुदीने के पत्तों से बनाई गई चाय है। इसे पीने से गले के संक्रमण को कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

5. जिंजर टी

अदरक वाली चाय पीने से बॉडी पेन में राहत मिलती है। जिंजर टी पीने से उल्टी-मतली और पाचन की समस्याओं से भी राहत मिलती है। अदरक की चाय अर्थराइटिस के मरीजों को भी लाभ पहुंचाती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola