Girl Hospitalised After Kissing : पार्टी में एक लड़की को किस करना भारी पड़ गया। स्थिति यह हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लड़की का कहना है कि इस किस के कारण उसकी पार्टी का मजा खराब हो गया। दरअसल, 22 साल की नेवे मैकरेवी अपनी डिग्री पूरी होने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी करने बार गई थीं।
पार्टी में उनकी वहां मौजूद एक शख्स से मुलाकात हुई। वह उस शख्स को जानती नहीं थीं। पार्टी में डांस करने के दौरान मैकरेवी ने उस अनजान लड़के को किस कर लिया। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य किस थी और इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा। पार्टी करने के बाद वह घर चली गईं।
सुबह हुई परेशानी
स्कॉटलैंड की रहने वाली मैकरेवी जब सुबह उठीं तो उनके गले में खराश थी। उन्हें लगा कि गले में कुछ हो गया है। बाद में उन्हें टॉन्सिल हो गए। अगले 24 घंटे में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उन्हें थूक निगलने में भी परेशानी होने लगी। बाद में वह अपने डॉक्टर से पास गईं और उसने मैकरेवी को एंटीबायोटिक दवाई दी। लेकिन इससे भी ज्यादा असर नहीं पड़ा। वह बाद में अस्पताल गईं। जांच में पता चला कि उन्हें ग्रैंडुलर बुखार (गले की ग्रंथि से संबंधित) हो गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए उन्हें कैनुला लगाकर ड्रिप चढ़ाई गई।
मैकरेवी को पार्टी में जाने का काफी शौक है।
अब लोगों को कर रहीं सचेत
किसी अनजान शख्स के साथ किस करना कितना भारी पड़ सकता है, इस बारे में मैकरेवी अब दूसरी लड़कियों को सचेत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जाने वाली लड़कियों को किसी भी अनजान शख्स के साथ किस करने से बचना चाहिए। वह कहती हैं कि कहीं बाकी लड़कियों की भी हालत उनकी तरह न हो जाए। इस बीमारी के कारण वह अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी नहीं मना सकीं।
काफी फैलती है यह बीमारी
मैकरेवी ने बताया कि इसे किसिंग डिजीज कहते हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने इस बीमारी के बारे में सुना तो मुझे इस बात का काफी अफसोस हुआ कि मैंने क्या कर डाला। मैकरेवी बताती हैं कि वह सिंगल हैं और फ्रेंड्स के साथ पार्टियों में जाती रहती हैं। वहां काफी अनजान लोगों से मुलाकात भी होती है और किस भी होती है। मैकरेवी का कहना है कि लोगों को किस करना आम बात है। लेकिन इस हादसे के बाद वह सचेत हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : मानसून की बारिश में डेंगू से कैसे बचें? जानें बीमारी पहचानने और बचाव करने के तरीके
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
33 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines