---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

अनजान को Kiss करना लड़की को पड़ा भारी, हुई ऐसी बीमारी कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

Girl Hospitalised After Kissing Disease : क्या किस करना किसी शख्स को अस्पताल पहुंचा सकता है? ऐसा हुआ है एक लड़की के साथ। दरअसल, उनसे एक पार्टी के दौरान एक शख्स को किस कर लिया। अब फिर क्या था, हो गई परेशानी। स्थिति यह हो गई कि इस लड़की को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

---खबर नीचे जारी है---

Girl Hospitalised After Kissing : पार्टी में एक लड़की को किस करना भारी पड़ गया। स्थिति यह हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लड़की का कहना है कि इस किस के कारण उसकी पार्टी का मजा खराब हो गया। दरअसल, 22 साल की नेवे मैकरेवी अपनी डिग्री पूरी होने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी करने बार गई थीं।

पार्टी में उनकी वहां मौजूद एक शख्स से मुलाकात हुई। वह उस शख्स को जानती नहीं थीं। पार्टी में डांस करने के दौरान मैकरेवी ने उस अनजान लड़के को किस कर लिया। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य किस थी और इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा। पार्टी करने के बाद वह घर चली गईं।

---खबर नीचे जारी है---

सुबह हुई परेशानी

स्कॉटलैंड की रहने वाली मैकरेवी जब सुबह उठीं तो उनके गले में खराश थी। उन्हें लगा कि गले में कुछ हो गया है। बाद में उन्हें टॉन्सिल हो गए। अगले 24 घंटे में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उन्हें थूक निगलने में भी परेशानी होने लगी। बाद में वह अपने डॉक्टर से पास गईं और उसने मैकरेवी को एंटीबायोटिक दवाई दी। लेकिन इससे भी ज्यादा असर नहीं पड़ा। वह बाद में अस्पताल गईं। जांच में पता चला कि उन्हें ग्रैंडुलर बुखार (गले की ग्रंथि से संबंधित) हो गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए उन्हें कैनुला लगाकर ड्रिप चढ़ाई गई।

Kiss

मैकरेवी को पार्टी में जाने का काफी शौक है।

---खबर नीचे जारी है---

अब लोगों को कर रहीं सचेत

किसी अनजान शख्स के साथ किस करना कितना भारी पड़ सकता है, इस बारे में मैकरेवी अब दूसरी लड़कियों को सचेत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जाने वाली लड़कियों को किसी भी अनजान शख्स के साथ किस करने से बचना चाहिए। वह कहती हैं कि कहीं बाकी लड़कियों की भी हालत उनकी तरह न हो जाए। इस बीमारी के कारण वह अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी नहीं मना सकीं।

काफी फैलती है यह बीमारी

मैकरेवी ने बताया कि इसे किसिंग डिजीज कहते हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने इस बीमारी के बारे में सुना तो मुझे इस बात का काफी अफसोस हुआ कि मैंने क्या कर डाला। मैकरेवी बताती हैं कि वह सिंगल हैं और फ्रेंड्स के साथ पार्टियों में जाती रहती हैं। वहां काफी अनजान लोगों से मुलाकात भी होती है और किस भी होती है। मैकरेवी का कहना है कि लोगों को किस करना आम बात है। लेकिन इस हादसे के बाद वह सचेत हो गई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : मानसून की बारिश में डेंगू से कैसे बचें? जानें बीमारी पहचानने और बचाव करने के तरीके

First published on: Jun 28, 2024 06:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola