Ginger Health Benefits: मानसून में सर्दी-जुकाम के साथ कई बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। इस मौसम में गले में खराश या स्किन संबंधी समस्याएं और डेगू, मलेरिया आदि ज्यादा देखने को मिलती हैं। ऐसे में आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। डाइट में अदरक का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है.
हेल्थलाइन कहता है कि एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अदरक शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। शरीर की इम्युनिटी मजबूत होने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अदरक में मौजूद गुण मॉनसून में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – इन पुरुषों के अंदर ताकत भर देती है किशमिश, बस ऐसे करें सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे
मानसून में अदरक खाने के फायदे (Benefits of eating ginger in monsoon)
अपच दूर करता है अदरक
मॉनसून में अपच और फूड प्वाइजनिंग की समस्या से बचने के लिए डाइट में अदरक को शामिल करें। आप खाना खाने से पहले अदरक का स्लाइस लें और उस पर नमक छिड़ककर खा लें। ये भोजन को पचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं इससे अपच, कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
खांसी जुकाम में आराम दिलाता है अदरक
मानसून में होने वाली सर्दी-खांसी और जुकाम से अदरक आराम दिलाता है। आप रात में सोते समय दूध में अदरक मिलाकर पियें, इससे लाभ मिलेगा।
जोड़ों का दर्द कम करने में मददगार
मानसून में जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है, ऐसे में अदरक का सेवन करना चाहिए। इससे आराम मिलता है।
मुहांसे दूर करता है अदरक
अगर स्किन पर मुंहासों की समस्या है तो अदरक का सेवन करें।अदरक में मौजूद एंटीसेप्टिक और क्लींजिंग एजेंट मुंहासों से छुटकारा दिलाते हैं। आप अदरक की चाय, काढ़ा या सब्जी आदि में उपयोग करें।
बालों से डैंड्रफ दूर करता है अदरक
बार-बार बाल गीले होने से डैंड्रफ की समस्या होने लगती है, जिसे अदरक की मदद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें और इसमें 3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस डालें और अपने हेयर स्कैल्प पर इसे लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में अगर आप 2 बार भी ऐसा करते हैं डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
20 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines