How To Make Ginger Candy: अदरक एक मसाला है जिसको खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से आपका शरीर आंतरिक तौर पर गर्म रहता है जिससे आप खांसी, जुखाम या बुखार जैसी कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
इसके अलावा अदरक में कई एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे आपकी सेहत को बेहतरीन फायदे प्राप्त होते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए अदरक कैंडी बनाने की विधि लेकर आए हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ अदरक कैंडी के सेवन से आप खांसी, जुखाम और गले की खराब जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं, तो चलिए जानते हैं सर्दियों कैंडी (How To Make Ginger Candy) बनाने की विधि-
अदरक कैंडी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- अदरक
- हल्दी पाउडर
- गुड़
- काली मिर्च पाउडर
- काला नमक
- चीनी पाउडर
- देसी घी
अदरक कैंडी कैसे बनाएं? (How To Make Ginger Candy)
- अदरक कैंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले अदरक को धीमी आंच पर भून लें।
- फिर जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसको पानी में भीगोकर रख दें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से छीलकर टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप कटे हुए अदरक को ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में देसी घी डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक का पेस्ट डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह से पिघलने तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी पाउडर, काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इसको मिलाकर करीब 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद जब ये पेस्ट ठंडा हो जाए तो आप अपने हाथों पर घी लगाएं।
- फिर जब ये मिश्रण थोड़ा गुनागुना रह जाए तो आप इसकी कैंडी बना लें।
- इसके बाद आप कैंडी में नमी के लिए इसे शक्कर के पाउडर से कोट करें।
- फिर आप इन कैंडी को एक टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
- अब आपकी टेस्टी अदरक कैंडी बनकर तैयार हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
5 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
19 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
22 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines