अक्सर लोगों को ये समस्या रहती है कि जब वह खाना खा लेते हैं, तो कुछ देर बाद उन्हें बहुत ज्यादा खट्टी डकारें, सीने में जलन और गले में खट्टा पानी आने लगता है, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है. कई बार स्थिति इतना परेशान कर देते ही है कि व्यक्ति का चैन व सुकून सब छिन जाता है और पानी पीने पर भी राहत नहीं मिलती है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये समस्या होती क्यों है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कैसे इससे राहत पाया जा सकता है. आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें: एसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
क्या है GERD की समस्या?
Harvard Health Publishing के अनुसार, मेडिकल साइंस में इस समस्या को GERD यानी गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज कहते हैं, जोकि एक पाचन संबंधी समस्या है, जिसे आमतौर पर सीने में जलन या हार्टबर्न (Heartburn) कहा जाता है. इसमें पेट का एसिड और पाचन रस वापस भोजन नली में आ जाता है. इससे भोजन नली की अंदरूनी परत में जलन और सूजन हो सकती है, जिससे व्यक्ति को परेशानी हो सकती है. आमतौर पर इसोफेजियल स्फिंक्टर नामक मांसपेशियों की एक रिंग भोजन को पेट में जाने देती है और फिर बंद होकर एसिड को वापस आने से रोकती है. लेकिन GERD में यह रिंग निगलने के बाद भी ठीक से बंद नहीं होती, जिससे पेट का एसिड बार-बार भोजन नली में पहुंचकर परेशानी खड़ी करता रहता है.
किन कारणों से पैदा हो सकती है ये समस्या?
कई चीजें निचले ग्रासनली स्फिंक्टर को कमजोर या ढीला कर सकती हैं. इनमें शामिल हैं:
- कुछ खानपान
- धूम्रपान
- शराब
- गर्भावस्था
- कई दवाएं
- मोटापा या गर्भावस्था के कारण पेट का बढ़ा हुआ दबाव
- पेट में उभार (हाइटल हर्निया) जो डायाफ्राम से ऊपर निकला हुआ हो.
एसिड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से इसोफेगस में
- सूजन आना
- घाव हो जाना होना
- आदि जुड़ी हुई समस्याएं हो सकती हैं.
Harvard के अनुसार, एसिड की समस्या से लंबे समय तक संपर्क में रहने से बैरेट ग्रासनली नामक स्थिति भी पैदा हो सकती है. बैरेट ग्रासनली से ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.
सिर्फ जलन ही नहीं, GRED में ऐसे भी दिख सकते हैं लक्षण
- छाती की हड्डी के पीछे तेज या जलन वाला दर्द.
- खाना खाने, झुकने या लेटने पर हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है.
- छाती या पेट के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस होना.
- रिगर्जिटेशन (regurgitation), यानी पेट के एसिड या तरल पदार्थ का वापस मुंह में आना.
- जी मिचलाना.
- मुंह में बार-बार खट्टा या कड़वा स्वाद आना.
- कुछ भी निगलने में परेशानी.
- आवाज का भारी होना
- गले में खराश का बने रहना
सीने में जलन और खट्टी डकारो से कैसे पाएं राहत?
Harvard Health Publishing के अनुसार, GERD के लक्षणों को रोकने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे, इनमें;
- अपने बिस्तर के सिरहाने को कम से कम छह इंच ऊपर उठाएं.
- बाईं करवट लेटने से भी एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद मिल सकती है.
- ऐसे चीजें खाने से बचें जो पाचन के दौरान एसोफेजेल स्फिंक्टर (esophageal sphincter) को ढीला कर देते हैं. इनमें शामिल हैं:
- कॉफी
- चॉकलेट
- ज्यादा फैट वाली चीजें
- दूध से बनी चीजें
- एसिडिक चीजे खाना कम करें जो वापस ऊपर आने (regurgitation) पर जलन को और बढ़ा देते हैं. इनमें खट्टे फल और टमाटर शामिल हैं.
- थोड़ी-थोड़ी मात्रा में और बार-बार भोजन करें.
- खाने के तुरंत बाद न लेटें.
- सोने से तीन से चार घंटे पहले कुछ भी न खाएं.
- अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ दें.
- शराब पीने से बचें. यह एसोफेजेल स्फिंक्टर को ढीला कर देती है.
- अगर आप मोटापे के शिकार हैं, तो वजन कम करें. मोटापा एसोफेजेल स्फिंक्टर के बंद रहने में मुश्किल पैदा कर सकता है.
- तंग कपड़े पहनने से बचें. पेट पर बढ़ा हुआ दबाव एसोफेजेल स्फिंक्टर को खोल सकता है.
- कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दूध पीते हैं, लेकिन ऐसा करने से राहत नहीं मिला, बल्कि स्थिति और भड़क सकती है.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
7 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
8 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
11 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
13 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
16 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Harvard Health Publishing
First published on:
Know More: Editorial Guidelines