80 फीसदी तक सस्ती होती हैं डॉक्टर की पर्ची पर लिखी दवाएं, जानें कहां से खरीदें?

Why are Generic Medicines so cheap: जेनरिक और ब्रांडेड मेडिसिन में एक तरह का ही नमक पाया जाता है, लेकिन जेनेरिक दवाइयों के सस्ते होने का क्या कारण है, जानिए।

Generic Medicines

जेनरिक मेडिसिन Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Why are generic medicines so cheap: आजकल जैसे-जैसे नई-नई बीमारियों के नाम सुनते हैं, वैसे ही उनके दाम भी होते हैं। मेडिसिन इतनी महंगी हो चुकी हैं कि न चाहते हुए भी हमें लेनी पड़ती है। इसलिए ज्यादातर महंगी की बजाय सस्ती दवा ले रहे हैं और इसके लिए सरकार भी जेनेरिक मेडिसिन पर जोर दे रही है। क्या आपको जेनेरिक दवाइयों के सस्ते होने की वजह पता है और ये ब्रांडेड मेडिसिन से अलग कैसे होती हैं।

क्या होती हैं जेनेरिक दवा ?

जेनेरिक दवाइयों का कोई अपना ब्रांड नाम नहीं होता है। ये सिर्फ सॉल्ट के नाम से बेची और पहचानी जाती हैं। कई कंपनियां जो इन दवाइयों को बनाती हैं, उन्होंने अपना ब्रांड नेम भी रख लिया है, लेकिन इसके बाद भी जेनेरिक की कैटेगरी में आने के कारण ये मेडिसिन काफी लो प्राइस वाली होती हैं।

विज्ञापन

कितनी असरदार है जेनेरिक मेडिसिन

कई लोग सोचते हैं कि जेनरिक दवाइयां असर नहीं करती हैं, लेकिन ये उतनी ही असरदार हैं, जितनी ब्रांडेड दवाई अपना काम करती है। क्योंकि इसमें भी ब्रांडेड दवा की तरह सॉल्ट पाया जाता है। जब कोई ब्रांड मेडिसिन का प्रोडक्शन करता है और फिर जब इसका  मोनोपोली टाइम खत्म हो जाता है, तो इसमें इस्तेमाल हुआ फॉर्मूला एक तरह से सामूहिक तौर पर आम हो जाता है। यह फॉर्मूला और सॉल्ट का यूज करने के बाद जेनरिक दवाइयां बनाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी में रामबाण हैं अनार के छिलके, सेहत के लिए फायदेमंद 

जेनेरिक दवाइयां सस्ती क्यों होती हैं?

जेनेरिक मेडिसिन बिना ट्रायल के सीधे बना दी जाती हैं। क्योंकि इसमें बनाने वाली कंपनियों के पास एक फॉर्मूला से दवाइयां बनती हैं। इसके अलावा उनकी कीमत सरकार ही तय करती है। इसमें बनाने वाली कंपनियां दखलअंदाजी नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा इसके ऊपर कोई खर्चा नहीं होता है।

जेनेरिक दवाइयां कहां से खरीदें

जेनेरिक दवाइयां आपके किसी भी नजदीकी मेडिकल स्‍टोर्स पर मिल सकती हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध होती हैं। कुछ वेबसाइट्स की मदद से जेनेरिक दवाइयां खरीद सकते हैं। अगर आपको किसी औषधि केंद्र या मेडिकल स्‍टोर्स पर जेनेरिक दवाइयां नहीं मिल पाती हैं, तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, जैसे- जी लैब फार्मेसी (ZEELAB Pharmacy), मेडकार्ट फार्मेसी Medkart Pharmacy, एपीआई जेनेरिक फार्मेसी (Api Generic Pharmacy) से घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ