आपने कभी महसूस किया है कि खाने के बाद पेट हमेशा भारी या फूलता रहता है, या बार-बार डकार और गैस आती है? आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल इस समस्या के सबसे बड़े कारण बन गए हैं. जंक फूड, फास्ट फूड, देर रात खाना, अनियमित भोजन और तनाव जैसी आदतें पाचन तंत्र को कमजोर कर देती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि लगातार गैस और ब्लोटिंग को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि आपका पाचन सही से काम नहीं कर रहा. लंबे वक्त तक समस्या बनी रहना भविष्य बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती है, इसलिए वक्त रहते इससे राहत पाना बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Budget के दिन FM निर्मला सीतारमण का स्पेशल साड़ी लुक, क्यों माना जा रहा है इसे बेहद शुभ?
गैस और ब्लोटिंग कैसे बनती है
खाना जब पूरी तरह से पचता नहीं है, तो यह आंतों में जाकर फर्मेंट होने लगता है. इस प्रक्रिया में गैस बनती है और पेट फूलता है. कभी-कभी भारीपन के साथ दर्द भी महसूस होता है. वहीं, लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो कब्ज, एसिडिटी और IBS जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि कई लोग इसे छोटी परेशानी मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि सही समय पर इसे रोकना बेहद जरूरी है.
रोजाना गैस बनने का क्या हो सकते हैं कारण
अगर आपको रोजाना पेट में गैस या ब्लोटिंग महसूस होती है, तो इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं:
- बहुत तेज-तेज खाना या ओवरईटिंग करना.
- रात को हैवी डिनर करना या फिर सोने से ठीक पहले खाना.
- कब्ज की समस्या या आंतों की धीमी मूवमेंट भी इसकी बड़ी वजह है.
- दूध, गेहूं या कुछ दालों के सेवन से भी हो सकता है.
- इसके अलावा ज्यादा तनाव और मानसिक दबाव से भी यह समस्या पैदा हो सकती हैं.
इन बीमारियों को भी बड़ा खतरा
लंबे समय तक इस स्थिति का इलाज न करने सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, साथ ही ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार गैस और ब्लोटिंग के पीछे गंभीर समस्याएं जैसे IBS (Irritable Bowel Syndrome), SIBO (Small Intestinal Bacterial Overgrowth) और Celiac Disease (ग्लूटेन से जुड़ी ऑटोइम्यून बीमारी) भी हो सकती हैं. इन बीमारियों के कारण मरीजों को पेट दर्द, कब्ज, दस्त, थकान, एनीमिया और अचानक वजन कम होने जैसे लक्षणें दिखाई दे सकती हैं.
गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत
इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान रखना और उन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करना होगा. इसमें:
- धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना .
- ओवरईटिंग से बचें.
- डिनर सोने से 3 घंटे पहले करें.
- रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें.
- फाइबर और पर्याप्त पानी का सेवन करें.
- खाने के बाद सौंफ, अजवाइन या अदरक का सेवन करें.
- स्ट्रॉ, सोडा और ज्यादा च्युइंगम खाने से बचें, इससे पेट में अतिरिक्त हवा जाती है, जो गैस और ब्लोटिंग बढ़ाती है.
यह भी पढ़ें: ऑयली स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के 5 आसान ट्रिक्स, रिजल्ट देखकर खुशी से झूम उठेंगे!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
6 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
7 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
7 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
9 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
11 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
11 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
13 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
14 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
15 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines