Gas And Acidity: नवरात्रि के 9 दिन जो लोग फास्ट रखते हैं, उनमें गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। दरअसल, अचानक से डाइट में बदलाव और मसालें का सेवन न करना शरीर के मेटाबोलिज्म पर असर करता है। ये आपके डाइजेशन को धीमा कर सकता है और कई सारी समस्याओं को पैदा कर सकता है, जैसे कि गैस और एसिडिटी की परेशानी होना। ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस परेशानी से बचा जा सके। व्रत के दौरान बस आपको एक काम करना है, ताकि गैस और एसिडिटी की समस्या से बचाव हो पाएं।
बचाव के उपाय
नारियल पानी पीना चाहिए- फास्ट में सुबह नारियल पानी लेने से गैस और एसिडिटी से बचाव होता है। नारियल पानी के एसिडिक पीएच बैलेंस करने में हेल्प मिलती है। इसके साथ ही ये पानी से भरपूर होने की वजह से डाइजेशन सही रखता है, जिससे गैस और एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- लंबे समय तक बैठने वालों के लिए अलर्ट! रीढ़ की हड्डियों में हो सकती हैं 5 दिक्कतें
चाय-कॉफी का सेवन न करें- फास्ट में कुछ लोग ज्यादा ही चाय और कॉफी लेना शुरू कर देते हैं। इस कारण उन्हें गैस और एसिडिटी होती है। दरअसल, कैटेचिन एसिडिक बाइल जूस को बढ़ा देता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए व्रत में चाय-कॉफी का सेवन करें, लेकिन सीमित मात्रा में लें।
करें ये काम
गैस और एसिडिटी से बचने के लिए दिन की शुरुआत में कुछ पुदीने के पत्तियों को चबाएं। इससे आपका फास्ट भी नहीं टूटेगा और आपको एसिडिटी व गैस की परेशानी भी नहीं होगी। इसके अलावा पुदीने की कुछ पत्तियों को मिश्री के साथ पीसकर इसका जूस लें सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines