गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई इलाकों में तो हीटवेव्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ये गर्म हवाएं इंसान के शरीर को छूकर निकलती हैं, तो इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। लू से डिहाइड्रेशन की समस्या होना सबसे आम परेशानी है। ऐसे में हर किसी को कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं, खासकर गर्भवती महिलाओं को। प्रेग्नेंसी इन लोगों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होता है, इसमें कुछ दिन अच्छे होते हैं, तो वहीं कुछ दिन समस्याओं और उलझनों से भरे होते हैं। पहली बार मां बनने वाली औरतों के लिए यह बड़ा ही चैलेंजिंग फेज हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में इन महिलाओं को अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करना जरूरी होता है क्योंकि गर्भावस्था के समय ये लोग जिस प्रकार की डाइट का सेवन करते हैं, वे अधिकतर गर्म चीजों की होती हैं। दरअसल, यह बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यक होती हैं। मगर गर्मियों में हीटवेव्स चलने से इन्हें थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इन दिक्कतों में स्किन इरिटेशन, पाचन में गड़बड़ी और शरीर में पानी की कमी होना भी शामिल है। हीट एग्जॉशन भी गर्भवती महिलाओं के साथ होने वाली आम परेशानी है।
ये भी पढ़ें-क्यों बढ़ रहे हैं ओरल कैंसर के मामले? ये 5 संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका की सीनियर डायरेक्टर और यूनिट हेड ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉ. शिल्पा घोष ने एचटी लाइफस्टाइल से बातचीत में बताया है कि गर्मियों के दौरान प्रेग्नेंसी खास तौर पर चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए, इन महीनों में महिलाएं अपना विशेष रूप से ध्यान रखें ताकि स्वस्थ रह सकें। हीटवेव्स से महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी बढ़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ सकता है।
गर्म और आर्द्र मौसम में शरीर को ठंडा रखना मुश्किल हो जाता है, जिससे गर्मी से संबंधित बीमारियों की संभावनाएं चार गुना बढ़ जाती हैं। इससे सिर्फ मां नहीं बल्कि शिशु की सेहत पर भी असर पड़ता है। कई बार हीटवेव्स से डिहाइड्रेशन के अलावा, अर्ली डिलीवरी के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।
इन 5 टिप्स को फॉलो करें
1. हाइड्रेशन
दिन भर में खूब पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगे। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आ रहा है, तो नारियल पानी या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) जैसे इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
2. हॉट ऑवर्स में एक्स्ट्रा केयर
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर रहने की कोशिश करें, जब सूरज का तापमान चरम सीमा पर होता है। अगर आपको बाहर निकलना ही है, तो सिर पर चौड़ी टोपी, ढीले सूती कपड़े पहनें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
3. पंखे-एसी में रहें
गर्भवती महिलाएं जितना संभव हो सके ठंडे वातावरण में रहें। यदि आपके पास एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है, तो शरीर के तापमान को कम करने के लिए पंखे, ठंडे शावर या अपनी गर्दन और कलाई पर गीले तौलिए का उपयोग करें।
4. हल्के कपड़े पहनें
इस दौरान हल्के रंग के, ढीले-ढाले और सांस लेने लायक कपड़े जैसे कि कॉटन या लिनन पहनें। ऐसे कपड़े पसीने को सोखने में मदद करते हैं और इन लोगों के लिए आरामदायक होते हैं।
5. कुछ बातों का ध्यान दें
चक्कर आना, मतली, तेज दिल की धड़कन, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहें। अगर आपको ज्यादा गर्मी या अस्वस्थ महसूस कर रहे हों, तो पर्याप्त आराम करें।
हाइड्रेशन कैसे मेंटेन करें?
तरबूज खाएं, नारियल पानी पिएं, खीरा खाएं और लौकी का रस पिएं।
ग्राफिक्स की मदद से समझें…
ये भी पढ़ें-डबल निमोनिया क्या है? जिससे हुआ पोप फ्रांसिस का निधन, जानें संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
39 mins agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
3 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
22 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines