Garlic Reduce Blood Sugar And Cholesterol: लहसुन का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। यह खाने को टेस्टी बनाता है। इसके अलावा इसका यूज कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं। लहसुन की 2 कलियां मात्रभर खाने से ही कई चीजों में लाभ मिलता है।
इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। ऐसे में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और शुगर का लेवल नॉर्मल रखने के लिए लहसुन कैसे इस्तेमाल करें। आइए जान लेते हैं..
लहसुन की दो कलियां चबाने के फायदे
हर सुबह लहसुन की दो कलियां चबाने से आपका ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा। लहसुन न केवल फास्ट के दौरान ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है, जो डायबिटीज मैनेज करने के लिए जरूरी है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है, जो बदले में आर्टरी में प्लाक बनने और हार्ट अटैक को रोकता है।
डायबिटीज मरीजों पर लहसुन कैसे काम करता है?
लहसुन में मौजूद एलिसिन ने सेल्स को ग्लूकोज को ज्यादा प्रभावी ढंग से एब्जॉर्ब करने में मदद करके इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करता है?
कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के लेवल को बेहतर बनाने के पीछे उसके एक्टिव कंपाउंड, खासकर ऑर्गेनोसल्फर कंपाउड है। ये कोलेस्ट्रॉल सिंथेसिस को रोकते हैं। इसके अलावा, लहसुन खून के थक्कों के टूटने को तेज करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी कारगर है, जो दोनों ही दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह प्रोसेस में हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन को भी बढ़ाता है।
डाइट में लहसुन को कैसे करें शामिल
आप कच्चा लहसुन खा सकते हैं, जिसे मसालों में मिलाया जा सकता है। इसके अलावा, लहसुन युक्त फूड प्रोडक्ट जैसे कि लहसुन युक्त तेल, लहसुन की भुनी हुई सब्जी खाने में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज मरीज मानसून में करें ये 5 काम, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
12 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
14 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
15 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
17 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
20 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
22 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines