हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोज सुबह लहसुन-शहद खाने के ये हैं 7 फायदे, बीमारियों रहती हैं कोसो दूर

Garlic And Honey Benefits: लहसुन, शहद का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बहुत सारी बीमारियों को दूर रखता है। चलिए आज हम आप को लहसुन, शहद के इस्तेमाल करने का तरीका बताएं..

विज्ञापन
लहसुन शहद के फायदे Image Credit: Freepik

Garlic And Honey Benefits:  हर घर की रसोई में लहसुन और शहद का होना तो होता ही है। लहसुन को अलग-अलग तरह के व्यंजनों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता इसके अलावा लहसुन शहद के साथ मिलकर कैसे फायदे करते हैं।

लहसुन और शहद का मिश्रण बनाकर प्रयोग करने से काफी सारे फायदे होते हैं। यह एक सुपरफूड्स है, जिसमें बहुत सारी औषधियां पाई जाती हैं। लहसुन और शहद का सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो जाते है।

इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी पाया जाता है, जो गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद करता है। लहसुन और शहद का सेवन करने से सर्दी और जुकाम से राहत मिलती है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसका इस्तेमाल एक बार जरूर करें।

विज्ञापन

लहसुन शहद में मिलने वाले पोषक तत्व 

लहसुन

लहसुन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, बी 6, मैंगनीज ,प्रोटीन फाइबर,आयरन,फैट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी कम पाई जाती हैं।

विज्ञापन

शहद

शहद एक प्रकार की चीनी होती है। जो काफी ज्यादा मिठास से  भरी होती है। गर्मियों में शहद का इस्तेमाल शरबत बनाने में किया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल,एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

विज्ञापन

लहसुन शहद को कैसे इस्तेमाल करें

  1. सुबह एक चम्मच शहद और एक लहसुन की कली को मिलाकर खाएं। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
  2. शहद को एक कांच के बर्तन में लें और लहसुन की कुछ कलियों को मिलाकर सेवन करें।
  3. रात में लहसुन की कली को भिगोकर सुबह चबाकर खाएं।
  4. अगर आप लहसुन नहीं खाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट दो चम्मच शहद खाएं।
  5. गरम पानी में लहसुन का रस और शहद मिलाकर पीने से बुखार, साइनस, और गले के इंफेक्शन में लाभ मिलता है।
  6. लहसुन की चटनी बनाएं। इसमें शहद मिलाकर खाएं। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  7. एक छोटा चम्मच लहसुन के रस में एक छोटी चम्मच शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- एड़ियों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola