हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कितना भी पुराना हो गंजापन, 100% वापस आएंगे बाल, बाबा रामदेव ने बताए असरदार आयुर्वेदिक तरीके

Home Remedies for Baldness: अगर आपके लगातार बाल झड़ रहे हैं और आपके समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जाए तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि यहां बाबा रामदेव ने बताया है कि कैसे गंजापन दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन
आयुर्वेदिक उपायों से बालों के उगने में मदद मिल सकती है. Image Credit- News24

Ganjepan Ko Door Karne Ka Tarika: बालों का झड़ना और गंजापन होना अब बहुत ही आम हो गया है. ज्यादातर लोग गंजेपन से परेशान हैं और इस समस्या का हल ढूंढ रहे हैं. हालांकि, इस बीमारी के होने की वजह खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और गलत खानपान है. अगर इसपर सही तरह से ध्यान दिया जाए तो गंजापन से बचा जा सकता है. इस बीमारी को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि यह बीमारी फैलने वाली बीमारी है और एक से दूसरे इंसान को बहुत ही आसानी से लग जाती है. एक बार होने पर उसे कम करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन बाबा रामदेव ने आयुर्वेद के कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जिनसे बालों की जड़ों को दोबारा मजबूत किया जा सकता है और नए बाल उगाने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- ब्राउन अंडा किस मुर्गी का होता है? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में सफेद से ज्यादा ब्राउन खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे 

गंजापन होने के कारण

बाबा रामदेव का कहना है कि इसके पीछे सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई शारीरिक और जीवनशैली से जुड़े कारण जिम्मेदार होते हैं. आप नीचे बताए गए कारणों से अपनी बीमारी का पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन
  • गंजेपन की बीमारी जेनेटिक होना
  • हार्मोनल असंतुलन होने की वजह
  • ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह
  • गलत खानपान होना
  • केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल करना
  • ज्यादा चीनी का सेवन करना
  • गर्म पानी से बालों को धोना
  • उम्र बढ़ने का कारण

बाबा रामदेव ने बताया कैसे ठीक होगा गंजापन

  • बाबा रामदेव बताते हैं कि गंजापन दूर किया जा सकता है. आपको रोजाना सुबह या शाम के वक्त दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में 5 मिनट तक रगड़ना है. इससे बाल झड़ना कम हो जाएंगे और बाल दोबारा आने लगेंगे.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि हम भृंगराज तेल या दिव्य केश तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें जड़ी-बूटियों को मिलाकर घर पर ही तेल बना सकते हैं. बेहतर होगा कि आप नारियल या सरसों का तेल भी इस्तेमाल करें
  • गंजेपन को दूर करने के लिए योग बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि आपको रोजाना 10 से 15 मिनट तक प्राणायाम और योग करना होगा. हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी है तो योग से बचना चाहिए.
  • प्याज का रस बालों में लगाना फायदेमंद होता है. रोजाना रात में सोने से पहले बालों में प्याज का रस लगाएं और मालिश करें और सुबह बालों को धो लें.

गंजापन दूर करने का बाबा रामदेव का रामबाण इलाज

बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आपके बाल पूरी तरह से झड़ चुके हैं तो आपको यह नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको 200 ग्राम नारियल का तेल, ततैया का बड़ा छत्ता और गुड़हल के पत्तों का रस चाहिए होगा. इसे हल्की आंच पर पकाना है और रोज सिर की मालिश करनी है.

खानपान में सुधार करना होगा

बाबा रामदेव कहते हैं कि अगर पेट साफ नहीं है तो बालों की समस्या बनी रहती है. इसलिए पेट की हेल्थ पर भी ध्यान दें और अपने आहार में हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज, फल और खूब पानी पिएं. साथ ही, जंक फूड और तला-भुना खाने से बचें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए मेथी खाने के फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola