Gallbladder Attack Symptoms: हमने अक्सर हार्ट अटैक या गैस्ट्रिक अटैक के बारे में सुना है मगर क्या आपको पता है गॉलब्लैडर में भी अटैक आता है? पित्ताशय में अटैक अक्सर अचानक होता है, लेकिन इसके पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन चेतावनी लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। पित्त में अटैक उसमें पथरी होने से होता है। अगर किसी को गॉलब्लैडर स्टोन है तो उसे ये अटैक होता है और बार-बार होता है। अगर इलाज न किया जाए तो ये समस्या गंभीर हो सकती है। चलिए जानते हैं गॉलब्लैडर अटैक के बारे में विस्तार से।
क्या है गॉलब्लैडर अटैक?
गॉलब्लैडर या पित्ताशय हमारे शरीर एक छोटा अंग है ,जो लीवर के नीचे होता है और यह पाचन में मदद करने के लिए पित्त को स्टोर करता है। जब पित्ताशय में पथरी फंस जाती है या पित्त सही ढंग से बाहर नहीं निकल पाता, तो तेज दर्द, सूजन और मतली जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसे ही पित्ताशय का अटैक कहते हैं। बाइल के प्रभावित होने पर अटैक ज्यादा होते हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
सेंट ल्यूक्स यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क के सर्जन डॉक्टर थॉमस जी बताते हैं कि हमें कभी भी गॉलब्लैडर के संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। वे कहते हैं कि ये अंग हमारे अब्डॉमिन्ल में स्थित होता है, जो हमारे खाने को पचाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। पथरी होने पर ये अटैक होता है।
ये भी पढ़ें-पेट-पसलियों का दर्द भी किडनी डैमेज का संकेत, एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी
ऐसे होते हैं इसके चेतावनी संकेत
पेट में दर्द- एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका दर्द मरीज को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में होता है। दर्द अमूमन खाने के बाद महसूस हो सकता है, क्योंकि पेट में बाइल की कमी हो जाती है।
उल्टी- अगर खाना खाने के बाद आपको पेट में मरोड़े या तकलीफ होती है और कई बार उल्टी भी महसूस होती है। कई बार ये तकलीफ इतनी ज्यादा होती है कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो जाती है।
बुखार आना- पित्ताशय की थैली में रुकावट से कोलेसिस्टाइटिस होता है। इसका मतलब होता है सूजन और संक्रमण होना। ऐसी स्थिति में मरीज को तेज बुखार हो सकता है।
आंखों का पीला रंग- पित्त की पथरी होने पर पित्त से बाइल शरीर के बाहर नहीं निकल पाता है। इस वजह से ब्लड वैसल्स में भरने लगता है। इस कारण आपकी आंखों पर पीला पन दिखने लगता है।
पीले रंग का पेशाब- कई बार बाइल बढ़ने से आपके यूरिन का रंग भी बदल जाता है। ये आपको पीला या गाढ़े मिट्टी के रंग का दिखेगा। आपको अपने मल के रंग में भी बदलाव दिखाई देगा।
इसके अलावा, भूख में कमी, दस्त, वजन कम होना या बहुत कम खाना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह कब जरूरी है?
अगर आपको रोजाना पेट में दर्द और बुखार रहता है तो डॉक्टर के पास जरूर जाए। अगर आपको पानी पीने का मन नहीं करता है तो भी आपको एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-इस एक गलती के कारण देश के युवाओं में बढ़ रही है फैटी लिवर की बीमारी, जानें संकेत और उपाय
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
4 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
7 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
8 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
10 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
12 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
14 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines