हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 3 महीने से ज्यादा टिकी यह दिक्कत हो सकती है Throat Cancer का संकेत

Throat Cancer Symptoms: गले के कैंसर के लक्षण बेहद आम हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस दिक्कत के 3 महीने से ज्यादा रहने से गले के कैंसर की पहचान हो सकती है. गले के कैंसर में शरीर पर कुछ इस तरह के लक्षण दिखने लगते हैं.

विज्ञापन
गले में कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? Image Credit - Pexels

Gale Ke Cancer Ke Lakshan: गले के कैंसर में कैंसर सेल्स गले से बढ़ना शुरू होती हैं. इसमें गले के अंदर, नाक के पीछे और गले के पिछले हिस्से में कैंसर की एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं. इस कैंसर में गला या गले का वॉइस बॉक्स प्रभावित होता है. कई बार गले के कैंसर (Throat Cancer) के लक्षण अक्सर इतने आम होते हैं कि वक्त रहते व्यक्ति कैंसर के इन लक्षणों को नहीं पहचान पाता है और जबतक पता चलता है तबतक कैंसर अलग-अलग अगों तक फैल चुका होता है. ऐसे में गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है. गले का कैंसर होने पर अगर ये 2 दिक्कतें आपको 3 महीने या उससे ज्यादा समय से परेशान कर रही हैं तो यह गले के कैंसर का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है.

यह भी पढ़ें- क्या पेट में जलन होना Stomach Cancer का संकेत होता है? यहां जानिए पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं

गले के कैंसर के लक्षण | Throat Cancer Symptoms And Signs

आवाज में बदलाव और खाना खाने में दिक्कत – अगर आपकी आवाज में बदलाव आ गया है और खाना खाने में दिक्कत हो रही है तो यह कैंसर का संकेत (Throat Cancer Sign) हो सकता है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में डॉ. अमित चक्रबर्ती ने बताया है कि अगर 3 महीने से ज्यादा समय से आपको गले से जुड़ी ये 2 दिक्कतें महसूस हो रही हैं तो यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है और इसीलिए आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.

विज्ञापन

गले में दर्द – गले में दर्द रहने लगता है और हर समय असहजता महसूस होती है.

निगलने में दिक्कत – गले का कैंसर होने पर निगलने में दिक्कत होती है. आप कुछ भी खाते हैं तो चबाने के बाद उसे निगलने पर दर्द और तकलीफ होती है.

विज्ञापन

गले में लंप महसूस होता है – गले में लंप सा महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे गले में कुछ अटका हुआ है.

वजन कम होना – बिना किसी वजह ही वजन कम होना कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

कान में दर्द – गले के कैंसर में कान में दर्द महसूस होने लगता है. इस कैंसर में कान का अंदरूनी हिस्सा दर्द करने लगता है.

ये भी हो सकते हैं लक्षण

विज्ञापन
  • गले के कैंसर में मुंह खोलने में तकलीफ हो सकती है
  • जीभ घुमाने में दिक्कत हो सकती है
  • जीभ पर सफेद निशान नजर आ सकते हैं
  • नाक से खून निकल सकता है
  • गले में दर्द के अलावा सिर में भी दर्द हो सकता है
  • गर्दन घुमाने में दिक्कत हो सकती है
  • गर्दन की स्किन टाइट हो सकती है.

गले के कैंसर का कैसे पता चलता है

  • गले के कैंसर का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जा सकता है
  • बायोप्सी की जाती है
  • एंडोस्कोपी की जाती है
  • अल्ट्रासाउंडर, एक्सरे, एमआरआई या सीटी स्कैन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताए Vitamin B12 Deficiency के ब्रेन पर प्रभाव

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola