हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों होता है फंगल इंफेक्शन? इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, क्या कहते हैं Doctor

Fungal infection: अगर देर तक पानी में रहते हैं तो इसके कारण कुछ लोगों को पैर और हाथ में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। क्या है ये इंफेक्शन और इसका कारण, जानिए।

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Fungal infection: कुछ लोगों को पैर और हाथों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। खासकर काफी देर तक पानी में रहने की वजह से ऐसा होता है। इसमें पैर के तलवे और हाथों की उंगली के बीच में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। पेट, जांघों और सिर में भी कुछ लोगों को गंभीर फंगल इंफेक्शन ज्यादा परेशान करता है।

कई बार तो यह त्वचा से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। कभी-कभी तो यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होने पर होता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, फंगल इंफेक्शन के पीछे कई वजह हो सकती हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण विटामिन की कमी पाई जाती है। शरीर में विटामिन की कमी होने से फंगल इंफेक्शन होता है। Primary Health Care से Dr.Mona Sharma ने इस पर जरूरी बातें बताईं-

फंगल संक्रमण के लिए रिस्‍क फेक्‍टर

  • गर्म या गीले इलाकों में रहना
  • कपड़े, तौलिए, जूते या कंघी को शेयर करना
  • शरीर को साफ और सूखा न रखना
  • टाइट कपड़े पहनना
  • मोटापा

ये भी पढ़ें- Body Parts भी डरते हैं, कौन-कौन से और कैसे इन्हें पहचानें. जानें 

विज्ञापन

कई प्रकार के होते हैं फंगल इंफेक्शन

  • जॉक इच (Jock Itch)
  • फंगल नेल इन्फेक्शन
  • यीस्ट इंफेक्शन
  • दाद
  • एथलीट फुट
  • स्पोरोट्रिकोसिस (Sporotrichosis)

किस विटामिन की कमी से होता है फंगल इंफेक्शन

Vitamin C की कमी से बार-बार या लगातार हाथ-पैर में फंगल इंफेक्शन हो सकता है। क्योंकि ये विटामिन हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही शरीर को कई सारे इंफेक्शन से बचाव करता है। इसलिए शरीर में विटामिन सी की कमी न हो, इसके लिए भरपूर विटामिन सी युक्त चीजें खानी चाहिए। इसके लिए आप खूब सारे फल और हरी सब्जी खाएं, जैसे- संतरा या फिर अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इमली, नींबू भी खा सकते हैं। ये सभी फंगल इंफेक्शन को रोकता है।

विज्ञापन

बचाव कैसे करें

  • फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी खाएं। इससे ये होगा कि आपकी स्किन में नमी के साथ गंदगी नहीं जमा होगी।
  • नहाने के बाद स्किन को अच्छे से साफ करें, बिलकुल गीला न छोड़े। क्योंकि इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता है।
  • टाइट जूते न पहनें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola