Fruits for Kidney Stone: आज के समय में पथरी एक बहुत आम-सी समस्या बन गई है। अधिकतर लोग इस परेशानी से पीड़ित हैं और तरह-तरह के इलाज अपनाते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को इस परेशानी से निजात नहीं मिलती।
शरीर में पथरी होने का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है, जिससे किडनी में अधिक मात्रा में मिनरल्स जमा हो जाते हैं, जो पथरी बना देते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों को लेकर आए हैं, जो इससे राहत देते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि किन फलों के सेवन से इस परेशानी में राहत मिलती हैं।
इन फलों के सेवन से पथरी से मिलेगी निजात
1. कैल्शियम से भरपूर फलों का करें सेवन
पथरी में कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन करने से बहुत फायदा होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों और सामान्य डेयरी सेवन से कैल्शियम पथरी बनने के आपके जोखिम को कम कर देता है।
कैल्शियम से भरपूर फलों को खाने के लिए आप अपनी डाइट में जामुन, कीवी, अंजीर और काले अंगूर जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।
2. खट्टे फलों से मिलेगा फायदा
पथरी की परेशानी के लिए खट्टे फल बहुत फायदेमंद होते हैं, इनमें मौजूद विटामिन सी पथरी को पिघलाने में मदद करता है। साथ ही खट्टे फलों और जूस में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे आपको फायदा होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में संतरा, मौसंबी, अमरूद और अंगूर जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।
3. पानी वाले फल खाने से मिलेगा फायदा
पथरी से निजात पाने के लिए आपको पानी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप नारियल पानी, तरबूज और खरबूज जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप इनका जूस भी पी सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines