Fruits and vegetables Peels Benefits: फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। हममें से ज्यादातर लोग अक्सर उन फलों और सब्जियों के छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, जिनसे हमें कई फायदे हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों और सब्जियों के छिलके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिसे खाने से आपको भरपूर पोषण मिलेगा। आइए जानते हैं किन फलों और सब्जियों के छिलके भूलकर भी नहीं फेंकने चाहिए।
न फेंकें इस फल और सब्जियों के छिलके
लौकी
अक्सर लोग लौकी के छिलके को फेंक देते हैं लेकिन यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। आप चाहें तो इसकी चटनी बनाकर ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं।
खीरा
ज्यादातर लोग खीरा खाते समय उसके छिलके उतार देते हैं लेकिन इसमें विटामिन के, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप खीरे को छिलके समेत खा सकते हैं।
ऑरेंज
हम संतरे के छिलकों को भी फेंक देते हैं लेकिन आप इनसे भी पौष्टिक चाय बना सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सुखा लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें और इसका इस्तेमाल चाय बनाने में करें। यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है।
आलू
आलू लगभग हर सब्जी में देखने को मिल जाता है। आलू के छिलके में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
नाशपाती
नाशपाती को कभी भी छीलकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसके छिलकों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
चीकू
चीकू को छिलके सहित खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
कीवी
अक्सर लोग कीवी खाने से पहले उसके छिलके उतार देते हैं, लेकिन इसके छिलके में फोलेट, विटामिन ई और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
17 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
20 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines