आज के वक्त की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या देखने को मिल रही है. इसी में पेशाब की समस्या भी लोगों में तेजी से फैल रही है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बड़ी संख्या में लोग बार-बार पेशाब आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, और इस समस्या से बहुत परेशान है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान और कम फिजितकल एक्टिविटी है, जो शरीर को कई बीमारियों को घर बना देती है.
बार-बार पेशाब आने की क्या है वजह?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, वह अगर अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें, तो वह इस समस्या से राहत पा सकते हैं. बार-बार पेशाब आने (Frequent Urination) की वजहों में शुगर (Diabetes) या यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव, ब्लैडर की कमजोरी, तनाव, एंग्जायटी भी इसका कारण बन सकती हैं.
इसके अलावा, कई रिसर्च नें खराब लाइफस्टाइल को इस समस्या का जिम्मेदार ठहराया गया है. हमारी रोजमर्रा की आदतें, खानपान, ज्यादा कैफीन या फ्लूइड का सेवन, तनाव और ब्लैडर की कमजोर होने के कारण बार-बार पेशाब की समस्या देखने को मिलती है.
कैसे पाएं इस समस्या से राहत?
इस समस्या से राहत पाने के लिए कई घरेलू उपचार का सहारा लिया जा सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ फूड्स का सेवन आपको इस डिजीज से राहत दिला सकता है. हालांकि, यह बात भी समझें कि जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं, बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन ब्लैडर को इरिटेट करता है, जिससे यह समस्या बनती है.
- इस समस्या से राहत पाने के लिए आप धनिए के बीज का पानी पी सकते हैं. यह ब्लैडर को शांत रखने और हल्के इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है. इसका पानी पीने के लिए एक चम्मच धनिया के बीज को रातभर पानी में डालें और सुबह उसे छानकर पानी पी लें.
- आंवला और शहद का सेवन से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है. इसका सेवन करने के लिए आप एक चम्मच में आंवला पाउडर या जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो बार ले सकतें हैं.
- दूध के साथ अश्वगंधा के सेवन से भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. इससे आपका ब्लैडर की होल्डिंग कैपेसिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसका सेवन करने के लिए रात में सोने से पहले आप गर्म दूध में खोड़ा अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines