विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व होता है। इस विटामिन की मदद से हड्डियों, बालों व त्वचा को पोषण प्राप्त होता है। यह एक इसेंशियल विटामिन है लेकिन लोगों के शरीर में इस विटामिन की कमी होना भी कॉमन है। जी हां, भारत में विटामिन बी-12 के बाद अगर किसी तत्व की कमी से लोग जूझ रहे हैं, तो वह विटामिन-डी है। दिल्ली समेत पूरे देश में इस विटामिन की कमी हो रही है। इसे देखते हुए इंडियन काउंसिल फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशन ने अपनी एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि यह कैसे देश के लिए गंभीर समस्या बन रहा है। इस समस्या से राहत पाने के लिए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में विटामिन-डी की कमी है या नहीं, इसकी जांच फ्री में सभी लोगों को मिल सके, ऐसी योजना बनाई जा रही है। अगर यह प्लान सफल रही, तो हर तबके के लोगों को सहायता मिलेगी। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
दिल्ली सरकार के सामने पेश किया प्रस्ताव
बुधवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह से ICRER के प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री मंडल ने खास मुलाकात की और एक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विटामिन-डी की कमी गंभीर और अक्सर पाई जाने वाली समस्या है, जो देश के अंदर साइलेंट पेंडेमिक की तरह उभर रही है। यह महामारी देश के पूर्वी राज्यों में ज्यादा देखी जा रही है। इसके बाद डॉक्टर पंकज ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द इसकी फ्री जांच की सुविधा प्रदान करने की बात की है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।
ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स
विटामिन-डी क्यों जरूरी?
विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी यह विटामिन अत्यंत आवश्यक होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी विटामिन-डी की खास भूमिका होती है। रिसर्च के मुताबिक पुरुषों में इस विटामिन की कमी ज्यादा देखी जा रही है। मूड स्विंग्स से लेकर डिप्रेशन के हार्मोन्स को भी नियंत्रित करने में इस विटामिन की खास भूमिका रहती है।
इसकी कमी से कौन सी बीमारी हो सकती है?
- हड्डियों का कमजोर होना, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स का रिस्क बढ़ता है।
- दिल की बीमारियां, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है।
- मानसिक समस्याएं, जैसे डिप्रेशन और एंग्जायटी होना।
- विटामिन-डी की कमी होने से कैंसर भी हो सकता है।
Vitamin-D की कमी के लक्षण
मुफ्त जांच के क्या लाभ होंगे
विटामिन-D एक अहम तत्व होता है, जिसकी कमी बहुत लोगों में पाई जाती है। वर्ल्डवाइड भी इस विटामिन की कमी देखी जाती है। ऐसे में भारत के अंदर देशवासियों के लिए मुफ्त सेवाओं की सुविधाएं देना सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी होगा। विटामिन-डी की टेस्टिंग के दाम भी अधिक होते हैं, ऐसे में हर कोई इस सुविधा का लाभ ले पाएगा।
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
13 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines