Satya Pal Malik Death: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के RML अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए बताया था कि वे किडनी डिजीज और यूटीआई की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें पेशाब करने में दिक्कत महसूस हो रही थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आइए जानते हैं उनकी बीमारी के बारे में।
कब हुई थी सत्यपाल मलिक की किडनी खराब?
पूर्व गवर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 22 मई को एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी किडनी खराब हो गई है और उन्हें पेशाब से संबंधित संक्रमण हुआ था। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया था कि उस वक्त उनकी किडनी डायलिसिस हो रही थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने लगातार अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था।
ये भी पढ़ें- क्या होता है पूर्ण राज्य का दर्जा? जम्मू-कश्मीर को मिला तो क्या-क्या बदल जाएगा
कैसे हुआ था किडनी डिजीज?
मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक, सत्यपाल मलिक लंबे समय से यूटीआई (UTI) के संक्रमण से जूझ रहे थे। बता दें कि इस बीमारी में मरीज को पेशाब करने में दिक्कत होती है जैसे कि पेशाब करते वक्त दर्द या जलन होना। इस बीमारी का इलाज सही समय पर न हो तो UTI के संक्रमण से किडनी फेलियर की बीमारी भी हो जाती है। दरअसल, इस बीमारी में मरीज का इम्यून सिस्टम अपने खुद के अंगों को डैमेज करने लगता है। इसे सेप्सिस कहते हैं।
किडनी फेलियर के कारण क्या है?
डॉक्टरों के मुताबिक, किडनी डिजीज के कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे बड़ी वजह लाइफस्टाइल का सही न होना है। हालांकि, कुछ लोगों को जन्म से ही किडनी की बीमारी होती है क्योंकि ये उन्हें बाय जेनेटिक मिलती है। मगर जिन लोगों की जीवनशैली सही नहीं होती है, उन्हें भी किडनी की बीमारी हो सकती है। सत्यपाल मलिक को हाई ब्लड शुगर और हाई बीपी की समस्या भी थी। ये सभी कारण किडनी को डैमेज कर सकती हैं। किडनी स्टोन्स होना भी किडनी फेल का एक कारण हैं।
ये भी पढ़ें- लंबे समय से बीमार चल रहे सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
7 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
9 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
14 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
18 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines