Foods You Should Never Reheat In Microwave: माइक्रोवेव का यूज अब काफी कॉमन हो गया है। इसका काम खाना पकाने के लिए किया जाता है। अधिकांश माइक्रोवेव में कुछ खास व्यंजनों को पकाने जैसे कि केक या पिज्जा के लिए किया जाता है। माइक्रोवेव में खाना गर्म करना एक सुविधाजनक तरीका है, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें माइक्रोवेव में गर्म करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, माइक्रोवेव के उपयोग से फूड का न्यूट्रिशन लेवल घट सकता है। इन 5 फूड्स को माइक्रोवेव में दोबारा कभी गर्म न करें।
इन 5 Foods को Reheat न करें
1. उबले अंडे- हेल्थ एक्सपर्ट FDA के अनुसार, अंडे प्रोटीन का पावरहाउस हैं, इसलिए उन्हें फ्रेश ही खाना चाहिए। अगर आप इन अंडों को फ्रिज में रखने के बाद दोबारा गर्म करते हैं, खासतौर पर माइक्रोवेव में, तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे अंडे का पोषण नकारात्मक तरीके से शरीर पर असर डालता है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
2. विटामिन-सी फूड्स- यह विटामिन वाटर सॉल्यूबल तत्व होता है। इससे शरीर के अंदर गर्माहट दूर होती है और हाइड्रेशन मिलता है। विटामिन-सी अधिकांश फलों में होता है, लेकिन इसके अलावा, ब्रोकोली, शिमला मिर्च और पत्तेदार सब्जियों जैसे फूड्स भी कभी माइक्रोवेव में गर्म करके नहीं खाने चाहिए। इन चीजों को रीहीट करने से इनका न्यूट्रिशन नष्ट हो जाता है।
3. चिकन- इसे भी दोबारा गर्म करने से मांस का फैट, बैड फैट या अनहेल्दी फैट में बदल जाता है। अक्सर लोग बचा हुआ चिकन फ्रिज में रखते हैं, ताकि फ्रेश रहे, लेकिन माइक्रोवेव में इसे गर्म करके खाना हानिकारक हो जाता है। चिकन में मौजूद मॉइश्चर बैक्टीरिया पैदा करता है, जिससे स्वाद भी खराब हो जाता है।
photo credit-freepik
4. सीफूड्स- मछली खाने वाले या सीफूड पसंद करने वाले लोगों को कभी भी मछली को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है और दोबारा गर्म करने से टॉक्सिन्स भी बन जाते हैं। सीफूड को दोबारा गर्म करके खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड का शरीर पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है।
5. चावल- माइक्रोवेव में चावल को दोबारा गर्म करने से इसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जो खाने के बाद सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग हो सकता है। इसलिए, चावल को भी कभी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
34 mins agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
2 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
19 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines