Migraine And Diet: आज के इस दौर में हम कई बीमारियों के बारे में सुनते ही हैं, उन्हीं में से एक है माइग्रेन का दर्द। माइग्रेन के बारे में सबसे खराब बात यह है कि आप इसे तबतक सीरियस नहीं लेते हैं, जबतक यह हल्के से तेज सिरदर्द और फिर भयानक दर्द में न बदल जाए। आपने सिरदर्द के बारे में सुना ही है, लेकिन माइग्रेन एक ऐसी स्टेज है, जिसमें इंसान को बार-बार गंभीर सिरदर्द का महसूस होता है।
डायट और लाइफस्टाइल के कारण आपके शरीर में वात, पित्त और कफ दोषों में चेंज आने पर भी इस बीमारी की वजह बनते हैं। वात की वजह से सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं होती हैं। न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सिर्फ ब्रेन से ही नहीं गर्दन और कान से भी जुड़ा होता है।
माइग्रेन क्या है?
माइग्रेन का सिरदर्द आमतौर पर एक टीस वाला दर्द होता है, जो आम से लेकर गंभीर भी हो सकता है। यह सिर के एक या दोनों भागों पर असर कर सकता है।
माइग्रेन के लक्षण
- देखने से जुड़ी परेशानियां होना
- बोलने में परेशानी होना
- चक्कर आना
- वोमिटिंग होना
- चिड़चिड़ापन या गुस्सा होना
- लो ब्लड प्रेशर
- गर्दन में अकड़न रहना
कैसे रोकें
अचानक माइग्रेन होने पर आप कुछ घरेलू उपचार के तौर पर थोड़ी मात्रा में कैफीन, पेपरमिंट, ऑयल वेपर, मैग्नीशियम से भरपूर फूड आपको कुछ राहत दे सकती हैं, लेकिन आमतौर पर घरेलू उपचार और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से भी आपको बहुत आराम मिल सकता है।
राहत के लिए घरेलू उपचार
योग, सचेत श्वास (गहरी सांस अंदर लेकर फिर बाहर करना) और ध्यान जैसी एक्टिविटी शरीर को आराम देती हैं। सिर या गर्दन पर ठंडा या गर्म सेक लगाने से राहत मिल सकती है। अगर आपके पास कैफीन है तो आराम मिल सकता है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल न करें। भरपूर पानी पीना जरूरी है। माइग्रेन में पुदीना का यूज सिरदर्द के लक्षणों को कम करने की ताकत होती है। आप चाहे तो पेपरमिंट ऑयल को गर्म करें और स्टिम को अंदर लें।
ये भी पढ़ें- 9 साल बाद लौट आई ‘महामारी’! चूहे से फैले वायरस से बुजुर्ग की मौत, मेडिकल जगत में टेंशन
मैग्नीशियम से भरपूर डाइट लें
कुछ फूड प्रोडक्ट माइग्रेन से राहत या रोकथाम कर सकते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर फूड, जैसे नट्स, बीज, साबुत अनाज और पत्तेदार हरी सब्जियां, माइग्रेन को कम करने में मदद कर सकते हैं। मैग्नीशियम की खुराक ली जा सकती है, लेकिन केवल डॉक्टर की सलाह करने के बाद आप लें।
अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाने वाला अदरक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में ताजा या पिसा हुआ अदरक शामिल करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड प्रोडक्टस का सेवन करें, जैसे फैटी मछली (सैल्मन, मैकेरल), अलसी और अखरोट माइग्रेन को कम करने में हेल्प करते हैं।
माइग्रेन के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए?
आप शायद यह नहीं जानते हैं कि अनियमित नींद, भोजन छोड़ना और प्रोसेस्ड फूड इसके ट्रिगर हैं। बढ़ा हुआ तनाव भी माइग्रेन को बढ़ा सकता है।हाइड्रेटेड रहें, क्योंकि पानी की कमी होने पर भी माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।
उपचार
माइग्रेन के इलाज में न्यूरोमॉड्यूलेशन उपकरणों में माइग्रेन के दर्द को कम करने में एक रिमोट इलेक्ट्रिकल न्यूरोमॉड्यूलेशन (Remote Electrical Neuromodulation), ट्रांसक्यूटेनियस इलेक्ट्रिकल नर्व स्टिमुलेशन (Transcutaneous Electrical Nerve Stimulation) और वेगस नर्व स्टिमुलेशन (Vagus Nerve Stimulation) जैसी टेक्नोलॉजी काफी हेल्प करती हैं।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines