घुटनों को मजबूत करने के लिए क्या पीना चाहिए? डॉक्टर ने बताया Knee Pain दूर करते हैं ये फूड्स

Knee Pain Home Remedies: अगर आप घुटनों के दर्द से अक्सर ही परेशान रहते हैं और इस दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो यहां जानिए क्या खाने-पीने पर घुटनों के दर्द में आराम मिल जाएगा. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके से जानिए कौन सी हैं ये फायदेमंद चीजें जो दर्द में आराम देती हैं.

Knee Pain

घुटनो की ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या करें?

Ghutne Ke Dard Ke Gharelu Upay: सर्दियों के मौसम में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घुटनों का दर्द सताता है. घुटनों के दर्द की कई वजह हो सकती हैं, बढ़ती उम्र, मसल डैमेज, किसी तरह की चोट, आर्थराइटिस या फिर गलत पोश्चर में बैठने से घुटनों में दर्द हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी घुटनों के दर्द (Knee Pain) से परेशान हैं तो जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके से जानिए क्या खाने-पीने पर घुटनों के दर्द की दिक्कत दूर हो जाएगी. डॉक्टर ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करके बताया है कि खाने-पीने की कौनसी चीजें दर्द को खींचने का काम करती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घुटनों के दर्द में इन चीजों को करें डाइट में शामिल

लहसुन – इसमें मौजूद सल्फेट कपाउंड्स डैमेज को कम करते हैं और दर्द से छुटकारा दिलाने में कारगर होते हैं. लहसुन को कच्चा खाया जा सकता है या लहसुन का पानी बनाकर पी सकते हैं.

मेथी के दाने – मेथी (Fenugreek Seeds) को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह मेथी का पानी पिएं और मेथी के भीगे हुए दाने चबा-चबाकर खाएं. इससे जोड़ों की स्टिफनेस और सूजन कम होती है.

विज्ञापन

अदरक – यह नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और जोड़ों की सूजन को कम करते हैं. अदरक को पानी

तिल – कैल्शियम और जिंक से भरपूर तिल हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

आंवला – यह कोलेजन बनाने में मददगार होता है. आंवला हड्डियों को रिपेयर करने का काम करता है.

हल्दी और काली मिर्च – एकसाथ हल्दी और कालीमिर्च का सेवन किया जाए तो भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं. ये हर तरह की सूजन को कम करते हैं.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • घुटने के दर्द को दूर करने के लिए गर्म सिंकाई की जा सकती है. 15 से 20 मिनट गर्म सिंकाई करने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और स्टिफनेस कम होने लगती है.
  • घुटनों की फ्लेक्सिबिलिटी पर काम करना जरूरी है. इसके लिए थोड़ी बहुत एक्सरसाइज की जा सकती है.
  • टेढे-मेढ़े बैठने से परहेज करें. खराब मूवमेंट दर्द को बढ़ाती है.
  • वजन कंट्रोल करने की कोशिश करें. घुटनों का दर्द ना हो इसके लिए वेट कंट्रोल करने पर ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – कच्चा चुकंदर किसे नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा इन 7 लोगों को करना चाहिए Beetroot से परहेज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ