Piles Diet: बवासीर एक ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति के रेक्टम या मलद्वार और मलाशय में हेमोरॉइड्स (Hemorrhoids) पनपने लगते हैं. ये फूली हुई नसें मलत्याग के समय कटने-फटने लगती हैं जिससे दर्द होता है और खून बहने लगता है. इस कंडीशन को ही बवासीर (Bawasir) कहा जाता है. बवासीर में डॉक्टर इलाज के साथ ही खानपान को सही करने पर जोर देते हैं. बवासीर में सही खानपान की बड़ी भूमिका होती है और इसीलिए बवासीर के मरीज को यह पता होना जरूरी है कि उसकी डाइट कैसी होनी चाहिए. ऐसे में यहां जानिए बवासीर के मरीज को क्या खाना चाहिए जिससे उसकी तबीयत और ज्यादा ना बिगड़े और आराम महसूस होने लगे.
यह भी पढ़ें – हाथ में पसीना आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? यहां जानिए इस Sweating का क्या है कारण
बवासीर के मरीज को क्या खाना चाहिए
बवासीर के मरीज को अपने खानपान में फाइबर बढ़ाने के लिए कहा जाता है जिससे कि मल मुलायम हो सके और शरीर से आसानी से बाहर निकल जाए. मल अगर बहुत ज्यादा कड़ा होता है तो इससे मलत्याग करना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है. फाइबर से भरपूर चीजों में सेब, ब्रान, नाशपाती, हरी मटर, शकरकंद, आलू और बींस खाए जा सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पानी पर्याप्त मात्रा में पिया जाए. पानी की कमी बवासीर को बढ़ा सकती है. पानी के अलावा अन्य लिक्विड्स जैसे जूस और क्लियर सूप वगैरह लिए जा सकते हैं.
बवासीर के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए
खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो बवासीर में हेमोरॉइड्स को कम होने से रोकती हैं और बवासीर की दिक्कत को बढ़ा सकती है. ऐसे में कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. चीज, चिप्स, बाहर का खाना, आइसक्रीम, मीट और फ्रोजन फूड्स नहीं खाने चाहिए.
कभी ना करें ये गलतियां
- अगर आपको बवासीर हो गया है या बवासीर की पहली स्टेज ही है तो मलत्याग करते हुए फोन ना चलाएं. फोन चलाते हुए मलत्याग करना बवासीर होने का कारण बनता है.
- बहुत देर तक टॉयलेट में बैठे रहने से परहेज करें. मलत्याग करते हुए जोर लगाया जाए तो इससे भी बवासीर बढ़ती है.
- गर्म पानी में बैठने से भी फायदा मिलता है. इससे मलद्वार को आराम मिलता है.
- बहुत देर तक बैठकर काम करने से परहेज करें और मलद्वार पर प्रेशर ना पड़े इस बात का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें- महिलाओं में Ovarian Cancer के क्या लक्षण होते हैं? अंडाशय कैंसर के इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
7 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
8 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
12 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
16 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines