Health Tips: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग ऐसी चीजें खा लेते हैं जो स्वाद में तो अच्छी होती हैं, लेकिन सेहत पर बुरा असर डालती हैं. इन चीजों का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपका शरीर मजबूत रहे और इम्यूनिटी कमजोर न पड़े, तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन इस मौसम में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जिससे आप फिट बने रहें साथ ही सर्दी जुकाम से दूर रह सके.
इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन | Don’t Eat These Things In Winter
दही और केला
सर्दियों में दही और केले का सेवन ठंडक बढ़ाता है, जिससे गले में खराश या सर्दी-जुकाम हो सकता है. दोनों ही चीजें शरीर में कफ बढ़ाने का काम करती हैं. ठंड के मौसम में अगर दही खाना ही है, तो भूलकर भी इस चीज का सेवन न करें. खासकर रात के समय
नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए अच्छा होता है, लेकिन सर्दियों में यह शरीर का तापमान कम कर सकता है. इससे सर्दी-जुकाम या गले में दर्द की समस्या हो सकती है. ठंड में इसकी जगह गुनगुना पानी या हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Dental Health: सिर्फ ब्रश ही नहीं, इन 5 तरह रखें अपने दांतों का खास ध्यान
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका ठंडा प्रभाव शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है. इससे जुकाम या खांसी की परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए कोशिश करें कि इसका सेवन न करें.
सत्तू ड्रिंक
सत्तू गर्मियों का एनर्जी ड्रिंक है जो शरीर को ठंडक देता है. लेकिन ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर के तापमान को और कम कर देता है, जिससे सर्दी-जुकाम की संभावना बढ़ जाती है. सर्दियों में इसकी जगह बादाम या हल्दी वाला दूध बेहतर विकल्प है.
ये भी पढ़ें-Health Tips: आंखों से हटाना चाहते हैं चश्मा? अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
19 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
20 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines