हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Immune System: ये चीजें इम्यूनिटी को करती हैं धड़ल्ले से कमजोर, आज ही छोड़े

विज्ञापन

Immune System: आप अगर अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को भी हेल्दी रखना होगा। अगर हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होगा तो वो हमें कई तरह के इंफेक्शन और वायरस से बचाने में मदद करेगा। साथ ही ये हमें कई बड़ी बीमारियों से भी बचाएगा। हम अक्सर अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चीजों का ज्यादा सेवन कर लेते हैं जिसकी वजह से हमारा इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर पड़ जाता है। कौन-से हैं वो फूड्स आइए जानते हैं-

1. तला हुआ

ज्यादा मात्रा में तेल वाला भोजन खाने से इंफ्लेमेशन की समस्या बढ़ने लगती है। हमें फ्राइड फूड खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन सबसे खराब होता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी खराब होता है।

2. शुगर

एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा मात्रा में शुगर लेने से वाइट ब्लड सेल्स कम होते हैं। जिसकी वजह से वह बीमारियों से नहीं लड़ पाते हैं और इससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता हैं।

3. प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड (जो पहले से बने हुए होते हैं) बहुत अनहेल्दी होता है। यह देखने में जितना डिलीशियस लगता है उतना ही खतरनाक होता है।  इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और अनहेल्दी फैट भी होता है।

4. कैफीन

हम सभी जानते हैं कि, कैफीन नींद को भगाने का काम करती है। आज के समय में हर कोई इसका सेवन करता है लेकिन अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्लीप साइकिल खराब होती है और शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।

5. शराब

अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना शरीर को खराब करता है। इससे हमारे इम्यून सिस्टम पर काफी खराब असर पड़ता है। ऐसे में शरीर के अंदर कई तरह के इंफेक्शन भी हो जाते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें