Food Poisoning Causes: गर्मियां अपने साथ कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियां लेकर आती है। डायरिया, हीट स्ट्रोक, वोमिटिंग, बेहोशी के साथ-साथ फूड पॉइजनिंग होना आम बात है। दरअसल, गर्मियों में टेंपरेचर बढ़ने के दौरान बैक्टीरिया और माइक्रो ऑर्गेनिज्म तेजी से पैदा होते हैं, जो खाने को आसानी से इन्फेक्टेड करते हैं। सबसे ज्यादा डर तो बाहर के खाने का होता है,जिसे हम बड़े ही चाव से खाते हैं। इसके अलावा खराब पानी भी फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। फूड पॉइजनिंग छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को अक्सर परेशान करती है।
फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया?
फूड प्वाइजनिंग के ज्यादातर मामलों में ई कोलाई बैक्टीरिया का इन्फेक्शन पाया जाता है। जो खून, किडनी और नर्वस सिस्टम पर सीधा असर डालता है। इसके अलावा सालमोनेला, स्टेफाइलोकोकाई और क्लॉस्ट्रिडियम बोट्यूलियम जैसे जर्म्स भी खाने को संक्रमित करते हैं। क्लॉस्ट्रिडियम बॉट्यूलियम द्वारा होने वाले इन्फेक्शन सबसे खतरनाक माना जाता है।
फूड पॉइजनिंग के लक्षण
- पेट में तेज दर्द के साथ ऐंठन होना
- डायरिया की समस्या
- सिरदर्द, चक्कर, जी मिचलाना और वोमिटिंग होना
- बुखार के साथ ठंड लगना
- आंखों के आगे धुंधला छाना
- बेहोशी
फूड प्वाइजनिंग होने की वजह
फूड पॉइजनिंग होने की कई वजहें हो सकती हैं। ये हैं कुछ मुख्य कारण-
बैक्टीरिया और वायरस
साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग के नॉर्मल कारण हैं। नोरोवायरस और हेपेटाइटिस ए जैसे वायरस भी खाने को दूषित कर सकते हैं।
गलत टेंपरेचर पर खाने को स्टोर करके रखना
अगर खाने को उचित तापमान पर नहीं रखा जाता, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। पके हुए भोजन को फ्रिज में नहीं रखने पर बैक्टीरिया हो सकते हैं।
खराब सफाई रखना
खाना पकाने व परोसने में गंदे हाथों का इस्तेमाल, गंदे बर्तन, या साफ पानी का उपयोग न करना भी फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।
कच्चा या अधपका खाना
कच्चा मांस, कच्ची मछली (सुशी) या अधपका अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इन फूड्स में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं।
एक्सपायर्ड फूड
ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करना जो एक्सपायर हो चुकी है या जो पहले से ही दूषित हो चुकी है, खाने को जहर बना सकता है।
कैसे करें बचाव
साफ-सफाई का ध्यान रखें
खाना बनाने से पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन और पानी से वॉश करें। खाने के लिए यूज होने वाले बर्तन, कटिंग बोर्ड और अन्य सामान को साफ रखें।
खाना ठीक से पकाएं
मांस, मछली और अंडों को अच्छी तरह से पकाएं ताकि किसी भी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया न हो पाएं। खासतौर से चिकन और मीट को प्रॉपर टेंपरेचर पर पकाएं।
खाना अलग-अलग रखें
कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें ताकि कच्चे खाने से बैक्टीरिया पके हुए खाने में न फैलें। कच्चे मांस, मछली और अंडों को अलग-अलग कटिंग बोर्ड और बर्तनों में रखें।
पानी और फूड आइटम्स की गुणवत्ता पर ध्यान दें
पीने का पानी साफ और सेफ होना चाहिए। खाने की सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दें, जैसे कि फल और सब्जियां वॉश करके खाएं।
बाहर का खाना सावधानी से खाएं
बाहर खाने का चुनाव करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। स्ट्रीट फूड खाने से बचें अगर वहाँ की सफाई नहीं दिख रही है तो परहेज करें।
ये भी पढ़ें- दिल की सेहत से लेकर इन 5 चीजों में फायदेमंद सुपरफूड हिप बेरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
44 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines