स्पोर्ट्स स्टार्स जैसी फिटनेस के लिए अपनाएं ये 5 डिटॉक्स फॉर्मूला

खिलाड़ियों को देख लोग सबसे पहले यही सोचते हैं कि वे कैसे अपने आप को इतना हेल्दी और फिट रखते हैं। इसके लिए वे अपनी लाइफस्टाइल को सही रखते हैं और कुछ डिटॉक्सिंग टेक्निक्स को अपनाते हैं। यहां हम आपको 5 स्पोर्ट्स डिटॉक्स फॉर्मूला बता रहे हैं।

body detox tips

फिटनेस हेल्दी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है, जो शरीर को अंदर से साफ रखता है। कई स्पोर्ट्स स्टार्स अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए डिटॉक्स ट्रिक्स को अपनाते हैं ताकि उनका शरीर ऊर्जावान, स्वस्थ और प्राकृतिक रूप से ताकतवर बन सके। अगर आप भी स्पोर्ट्स स्टार्स जैसी फिटनेस पाना चाहते हैं, तो ये 5 डिटॉक्स फॉर्मूला आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

इन 5 डिटॉक्सिंग टिप्स से फिट रहते हैं स्पोर्ट्स पर्सन

1. सॉना डिटॉक्स- सॉना डिटॉक्स करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। स्पोर्ट्स पर्सन अपनी बॉडी से टॉक्सिन्स को रिलीज करने के लिए इसकी मदद लेते हैं। मांसपेशियों में रिकवरी के लिए भी सॉना डिटॉक्स अच्छा होता है।

विज्ञापन

2. एक्टिवेटेड चारकोल- इसकी कम मात्रा हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस करती है। यह शारीरिक गतिविधि को बढ़ाने में मदद करती है और टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करती है।

विज्ञापन

3. ऑयल पुलिंग- रोजाना सुबह के समय सबसे पहले ऑयल पुलिंग करें। इसके लिए ऑर्गेनिक नारियल तेल का यूज करना सबसे सही माना जाता है। इसे करने से फेशियल एक्सरसाइज होती है। मुंह के अंदर के टॉक्सिन्स साफ होते हैं।

Detox Diet

विज्ञापन

4. प्रोबायोटिक डाइट- अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स फूड्स शामिल करें। ऐसे फूड्स की मदद से आंतों का स्वास्थ्य सही रहता है। ऐसी डाइट पाचन को बढ़ावा देती है और एथलीट्स के पाचन तंत्र को मजबूत करती है।

5. ब्रीदिंग एक्सरसाइज- नियमित रूप से रोजाना सांसों से संबंधित व्यायाम को करें। नोजट्रिल से सांस खींचने और बाहर फेंकने वाले व्यायाम को करें। इसकी मदद से आपके शरीर को ऑक्सिजन लेवल बढ़ता है, स्ट्रेस रिलीज होता है और मेंटल हेल्थ सुधरती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ