हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन

Diabetes Effect on Kidney: अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उन्हें पेशाब में बहुत झाग नजर आता है, लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि ये किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर खतरा बन सकता है.

विज्ञापन
डायबिटीज में मरीज के पेशाब में झाग दिखना कैसा है? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

  • पेशाब में लंबे समय तक झाग का बने रहना किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
  • डायबिटीज टाइप 1 के लगभग 30% और टाइप 2 के 10 से 40% मरीजों में किडनी फेलियर की समस्या पाई गई है.
  • किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षणों में पेशाब में एल्ब्यूमिन (प्रोटीन) का ज्यादा निकलना शामिल है.
  • National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज से शरीर की छोटी रक्त वाहिकाएं डैमेज हो सकती हैं, जिससे किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती.

अच्छी और फिट लाइफ हर कोई चाहता है, लेकिन सिर्फ चाहना काफी नहीं होता है, बल्कि इसके लिए सही आदतें और शरीर से जुड़ बदलावों पर ध्यान देना भी जरूरी है. कई बार इंसानी शरीर ऐसे संकेत देता है, जिससे वह बतानी कि कोशिश कर रहा होता है कि अंदर कुछ गड़बड़ी चल रही है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन अमूमन लोग इसे आम ये किसी दूरी स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा ही एक संकेत है, पेशाब में लंबे समय तक झाग का बना रहना, जो किडनी से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: रात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत

विज्ञापन

डायबिटीज का किडनी पर असर

अगर आप सोचते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर को प्रभावित करती है, तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल होगी. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन डायबिटीज का असर, दिल, नसों, आंखें, किडनी समेत शरीर के कई अंगों पर पड़ता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज होने पर शरीर की छोटी रक्त वाहिकाएं (blood vessels) को नुकसान पहुंच सकता है. जब किडनी की रक्त वाहिकाएं डैमेज हो जाती हैं, तो आपकी किडनी आपके खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती हैं. आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी और नमक जमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ सकता है और टखनों में सूजन आ सकती है. आपके मूत्र में प्रोटीन आ सकता है और साथ ही, आपके खून में वेस्ट मटेरियल जमा हो सकते हैं.

कैसे दिखते हैं किडनी डैमेज से जुड़े शुरुआती संकेत?

National Kidney Foundation के अनुसार, डायबिटीज टाइप 1 से प्रभावित मरीजों में लगभग 30 प्रतिशत मरीजों में और टाइप 2 के करीब 10 से 40 प्रतिशत मरीजों में किडनी फेलियर की समस्या पाई गई है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डायबिटीज की बीमारी किडनी की हेल्थ पर कैसा असर डालती है. अब सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों को कैसे मालूम चलेगा कि उनकी किडनी की हेल्थ खतरे में है? बता दें कि किडनी डैमेज से पहले कुछ शुरुआती संकेत देखने को मिल सकते हैं, इनमें;

विज्ञापन
  • डायबिटीज किडनी रोग का सबसे शुरुआती लक्षण पेशाब में एल्ब्यूमिन (प्रोटीन) का ज्यादा निकलना है.
  • अचानक वजन बढ़ना और टखनों में सूजन दिखाई देना
  • रात में सोते वक्त बार-बार पेशाब के लिए नींद टूटना
  • ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना
  • पेशाब में खून का दिखना

अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से जांच कराएं और अपना इलाज कराएं. लंबे समय तक स्थिति को नजरअंदाज किया जाए, तो समस्या बढ़ सकती है और खतरा जान पर भी आ सकता है.

यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: National Kidney Foundation

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola