हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flu का टीका कब लगवाएं और किन्हें लगवाना चाहिए? जानें वो सब जो जानना है जरूरी

Flu Vaccine: टीका लगने के बाद शरीर को फ्लू से बचाव शुरू होने में 2 हफ्ते तक का समय लगता है। किसी भी टीके में कुछ साइड इफेक्ट्स महसूस हो सकते हैं। अधिकतर हल्के होते हैं, लंबे टाइम तक नहीं रहते हैं और टीका लगने के पहले कुछ दिनों में होते हैं।

विज्ञापन
कोरोना की हाइपरवैक्सीनेशन खतरनाक है या नहीं, एक रिसर्च में सच सामने आया है।

Flu Vaccine: हर साल, फ्लू टीकाकरण बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को रोकता है। पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए फ्लू टीकाकरण भी एक महत्वपूर्ण निवारक उपकरण है। फ्लू टीकाकरण हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों जुड़ी घटनाओं की कम दर से जुड़ा हुआ है। हर साल फ्लू का टीका लगवाने से फ्लू होने की संभावना कम हो जाती है और इससे आपको अस्पताल में भर्ती होने या मौत की संभावना भी कम हो जाती है। खासकर, जब आपको हार्ट डिजीज या स्ट्रोक हुआ हो।

हार्ट डिजीज या स्ट्रोक ?

फ्लू सीजन के दौरान, इसके कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में से लगभग आधे लोगों को दिल की बीमारी भी थी। इसलिए हर साल फ्लू का टीका लगवाना महत्वपूर्ण है, जिससे गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हो जाता है। शुरुआत के अनुमानों से पता चलता है कि पिछले सीजन में, जिन लोगों को फ्लू के खिलाफ टीका लगाया गया था, उनमें फ्लू की बीमारी या उससे रिलेटेड होने के कारण अस्पताल में भर्ती होने की संभावना लगभग 40% से 70% कम थी। सबसे अहम बात यह है कि नेजल स्प्रे वैक्सीन को छोड़ दें। क्योंकि यह केवल 2 से 49 साल की आयु के हेल्दी लोगों में उपयोगी है।

ये भी पढ़ें- क्या है डॉक्टरों के लिए ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’ प्रोजेक्ट, मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद?

विज्ञापन

65 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों में हाई डोज वैक्सीन कितनी कारगर

आमतौर पर फ्लू 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। मौसमी फ्लू से जुड़ी 70 से 85% मौतें 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में होती है। मौसमी फ्लू से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने वाले 50 से 70% के बीच यह समूह प्रभावित होता है। आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल किसी प्रोफेशनल से बात करें और हाई डोज वाले टीके के बारे में पूछें। अगर कोई उपलब्ध नहीं है, तो मानक फ्लू (Standard Flu) का टीका बेहतर है।

बच्चे और शिशु 

फ्लू शॉट्स के लिए पहले आयु 2 साल थी, लेकिन अब यह 6 महीने और उससे ज्यादा है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने किसी अच्छे डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब लगवाना चाहिए टीका 

अधिकतर लोगों के लिए टीका लगवाने का सबसे अच्छा समय सितंबर और अक्टूबर है। अक्टूबर के अंत तक टीका लगवाने का प्रयास करें। अक्टूबर के बाद टीकाकरण फ्लू के मौसम के अंत तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है। फ्लू शॉट लेने से आपकी हेल्थ की सुरक्षा होगी।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola