हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tips and Prevention of Blindness Week: ये पांच आदतें उम्रभर 'आंखों' की रोशनी को रखेगी बरकरार, जानें

विज्ञापन
Prevention Of Blindness Week

Tips and Prevention of Blindness Week: आजकल भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब खानपान हर किसी की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। खराब खानपान और इस बिगड़ी हुई जीवनशैली का सीधा असर इंसान के स्वास्थ्य पर हो रहा है।

इससे कई गंभीर भी हो जाते है और शरीर के सबसे अहम अंग यानी आंखों पर भी इसका बहुत ही हुरा असर पड़ता है। कुछ लोगों को बेहद कम उम्र में ही चश्मा पहनना पड़ता है, कुछ अंधेपन के शिकार हो जाते हैं और कुछ लोगों को दिखना कम हो जाता है।

ये एक गंभीर विषय है, जिसके बारे में हर किसी को सोचने की जरूरत है। हर साल 1 से 7 अप्रैल तक ब्लाइंडनेस वीक मनाया जाता है, इस दौरान आंखों की रोशनी के बारे में जागरूक किया जाता है। इसलिए आज हम आपको आंखों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – Major eye problems and symptoms: कुदरत का अनमोल वरदान हैं ‘आंखें’, जानें इससे जुड़ी गंभीर बीमारियां और लक्षण

आंखों की देखभाल के कुछ जरूरी तरीके

1. नियमित रूप से आंखों की जांच कराते रहे

विज्ञापन

अपनी आंखों को हर एक बीमारी से दूर रखने के लिए आपको नियमित रूप से आपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। नियमित आंखों की जांच से आपको टाइम-टाइम पर पता चलता रहेगा कि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं हैं और इससे आपको अपनी आंखों की रोशनी के बारे में भी पता चलेगा। साथ ही अगर कोई बीमारी है भी, तो समय रहते आप उसका इलाज कर सकेंगे।

2. लैपटॉप या फोन को ज्यादा समय ना दें

विज्ञापन

आंखों की रोशनी कम होने का सबसे बड़ा कारण होता है, लैपटॉप या फोन पर ज्यादा समय बिताना। अगर आप भी बहुत देर तक कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर अपना समय बिता रहे हैं, तो ये आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। साथ ही इससे आपको सिरदर्द और कंधे में दर्द समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। अगर आपको लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करना भी है, तो हर दो घंटे में आपको कम से कम 15 मिनट का ब्रेक लेने की जरूरत होती है।

3. UV किरणों से आंखों की रक्षा करें

विज्ञापन

अगर आप बाहर जा रहें हैं, तो आपको तेज धूप में निकलने से पहले अपनी आंखों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाना चाहिए। इसके लिए आप यूवी प्रोटेक्टर चश्मे को पहने सकते हैं, क्योंकि ये हानिकारक किरणें आपको मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के करीब ले जाती है और आपको इन बीमारियों का शिकार बना सकती है।

4. धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें

विज्ञापन

आंखें शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है और इसे धूम्रपान यानी स्मोकिंग से भी बहुत नुकसान होता है। साथ ही धूम्रपान आपके फेफड़ों समेत आंखों की रोशनी भी ले सकता है। कई अध्ययनों में खुलासा हुआ है कि धूम्रपान करने से ड्राई आई, मैक्यूलर डिजनरेशन, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आई सिंड्रोम और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। जो लोग नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं, उनको अक्सर इन बीमारियों का सामना करना पड़ता है

5. खानपान पर खास ख्याल रखें

विज्ञापन

खराब खानपान से भी आखों की परेशानी हो जाती है। पौष्टिक और संतुलित आहार से इंसना हमेशा स्वस्थ रह सकता है, लेकिन कई लोग अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड, ल्यूटिन और जस्ता जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। इसलिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, अंडे, घी, नट्स, दाल, बीन्स संतरे और अन्य खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola