सामने आया 'मिस यूनिवर्स' की खूबसूरती का राज, आप भी 60 की उम्र में दिख सकती हैं 20 साल जितनी

Fitness Tips of Alejandra Marisa : अर्जेंटीना के ला प्लाटा की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीता है। इस जीत के बाद दुनियाभर में उनकी फिटनेस और खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं। उन्हें अपनी इस फिटनेस का राज बताया है।

Fitness Tips

एक्सरसाइज और डाइट पर रहता है फोकस।

Fitness Tips of Alejandra Marisa : एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिगेज ने जब से ब्यूटी पेजेंट जीता है, उनकी फिटनेस पूरी दुनिया में छाई हुई है। 60 साल की उम्र में भी वह 20-25 साल जितनी दिखाई दे रही हैं। काफी लोग एलेजांद्रा की फिटनेस का राज जानने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि एलेजांद्रा ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज खुद ही बताया है।

विज्ञापन

सादा डाइट से रहती हैं हेल्दी

एलेजांद्रा ने बताया कि वह बहुत ही सादा खाना खाती हैं। साथ ही नॉर्मल फिजिकल एक्सरसाइज भी करती हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी उम्र को मानो रोक लिया है। अपने रुटीन के कारण ही वह आज 60 साल की होकर भी 20-25 साल जितनी दिखाई देती हैं।

विज्ञापन

इंटरमिटेंट फास्टिंग रखती है हेल्दी

एलेजांद्रा बताती हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग उन्हें हेल्दी रखने में काफी मदद करती है। इसके बाद वह ऑर्गेनिक फूड, ढेर सारे फल और सब्जियां खाती हैं। एलेजांद्रा खाने के समय पर ज्यादा जोर देती हैं। वह कहती हैं कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी चीज खाते हैं। फर्क इससे पड़ता है कि आप किस समय खाते हैं।

विज्ञापन

ऐसा है एक्सरसाइज का तरीका

अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए एलेजांद्रा हफ्ते में तीन बार एक्सरसाइज भी करती हैं। इसमें मुख्य रूप से वॉकिंग और जॉगिंग शामिल है। हालांकि एक्सरसाइज कितनी देर करनी चाहिए, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग

इसमें न तो पूरे दिन फास्ट रखा जाता है और न ही समय-समय पर खाना खाया जाता है। इसमें लोग पूरे 24 घंटे में 12-12 घंटे के गैप पर खाना खाते हैं। आयुर्वेद में भी इसके बारे में बताया गया है। इसके अनुसार डिनर और अगले दिन सुबह की पहली बाइट के बीच में 12 से 16 घंटे का गैप रखना चाहिए। इस दौरान शरीर अपनी मरम्मत करता है। शरीर के सभी सिस्टम रिलैक्स मोड में रहते हैं। अगर बीच में भूख लगे तो लिक्विड जैसे एक गिलास छाछ, नींबू पानी या पानी में एक चम्मच सत्तू मिलाकर ले सकते हैं।

विज्ञापन

अर्जेंटीना का करेंगी प्रनिधित्व

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स की रहने वाली एलेजांद्रा पेशे से एडवोकेट और जर्नलिस्ट हैं। 60 साल की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अब वह मई 2024 में होने वाली मिस यूनिवर्स (अर्जेंटीना) प्रतियोगिता में ब्यूनस आयर्स की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ