Body Dysmorphic Disorder Symptoms: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अपनी हेल्थ पर खुलासा किया है। करण जौहर बचपन से ही बॉडी डिस्मॉर्फिया की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण वो अपने शरीर की बनावट को लेकर कम्फर्ट नहीं हो पाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।
इसकी वजह से वो हमेशा अजीब-अजीब सा महसूस करते हैं। इसके कारण शरीर को छिपाने के लिए बड़े-बड़े साइज के कपड़े पहनते हैं। इस बीमारी में करण जोहर अपने दोस्तों के साथ पूल में भी जाने में भी परहेज करते थे। आखिर क्या है ये बीमारी जिससे कारण जूझ रहे हैं करण जौहर और इस बीमारी के संकेत और बचाव क्या है, आइए जान लेते हैं..
बॉडी डिस्मॉर्फिया क्या है?
बॉडी डिस्मॉर्फिया जिसे बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर (Body Dysmorphic Disorder) भी कहा जाता है, एक मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है जो आपके दिखावट को लेकर परेशानी का कारण बनता है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके शरीर के कुछ हिस्से ख़राब हैं या एक दूसरे लोग उन चीजों को न देख पाएं, जिन्हें आप कमियां मानते हैं। आपको साइकोलॉजिस्ट समस्या हो सकती है जो आपके डेली की लाइफ के काम को बाधित कर सकती है।
बॉडी डिस्मॉर्फिया एक ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (Obsessive-Compulsive Disorder) से जुड़ी है, लेकिन इसका अक्सर गलत निदान किया जाता है। अगर आप इससे पीड़ित हैं, तो आपको कुछ दिनचर्या करने की तत्काल जरूरत महसूस हो सकती है, जैसे कि आईना की जांच करना या बचना हो सकता है।
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के लक्षण
- अपने रूप-रंग को लेकर ज्यादा चिंतित रहना
- कथित दोष को ठीक करने या छिपाने के उद्देश्य से अजीब व्यवहार करना
- बार-बार आईना देखना, सजना-संवरना या त्वचा को नोंचना
- स्टाइलिंग, मेकअप या कपड़ों से अपनी खामियों को छिपाने का प्रयास करना
- लगातार दूसरों के साथ अपनी तुलना करना
- अक्सर दूसरों से अपने रूप-रंग के बारे में बार-बार पूछना
- सामाजिक स्थितियों से बचना
कैसे करें बचाव
- खुद से प्यार करें और नेगेटिव सोच से दूर रहें।
- अन्य से तुलना करने से बचें।
- अपने आप में अच्छाई ढूंढे।
- अपनी पसंद की चीजें करें।
- दोस्तों के साथ समय बिताएं।
- किसी साइकोलॉजिकल थेरेपिस्ट से भी सलाह लें
- कुछ नया सीखने की कोशिश करें।
- अपने आप को बिजी रखें।
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Alert: बारिश के बाद इन 5 बीमारियों का खतरा, थोड़े अलर्ट रह दे सकते हैं मात
संबंधित खबरें
सर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
3 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
19 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines