Anjeer Benefits for Men: अंजीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल होता है, जिसके दो अलग-अलग फॉर्म्स होते हैं. फ्रेश अंजीर और सूखा जिसे ड्राई फ्रूट माना जाता है. अधिकतर लोग सूखा अंजीर ही खाते हैं क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध हो जाता है. क्या आप जानते हैं अंजीर पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें मौजूद गुणों से कब्ज से लेकर कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं. यह स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है.
क्या कहते हैं डॉक्टर?
जोधपुर के यश होम्योपैथिक सेंटर डॉक्टर रावत चौधरी बताते हैं कि आजकल पुरुषों में मर्दाना शक्ति, स्पर्म काउंट की कमी से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में भी कमजोरी ज्यादा होने लगी है. इसके अलावा, पुरुषों को डायबिटीज, ओबेसिटी और कैंसर भी होता है. इन सभी बीमारियों से बचाव के लिए अंजीर खाने से फायदा हो सकता है. अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसे खाने का सही समय होता है.
ये भी पढ़ें-हाई बीपी कंट्रोल कैसे करें? डॉक्टर ने कहा इन 3 तरीकों से रिवर्स हो जाएगा High Blood Pressure
अंजीर खाने के 5 फायदे। 5 Benefits Of Anjeer
कब्ज- अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस फल में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम समेत कई अन्य न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कब्जियत को कम करते हैं. इसका पानी पीने से पुरुषों को सुबह मल त्याग करने में भी आसानी होती है.
शारीरिक कमजोरी दूर करें- डॉक्टर कहते हैं कि जिन मर्दों को हमेशा कमजोरी, नसों में दर्द, पूरे दिन थकावट रहती है, काम में मन नहीं लगता है तो उन्हें अंजीर नियमित रूप से खाना चाहिए. कई स्टडीज में भी पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए अंजीर खाने की सलाह दी गई है.
इंफर्टिलिटी की समस्या दूर करें- पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या भी काफी समय से बढ़ गई है. पुरुषों को शीघ्रपतन या फिर कम स्पर्म काउंट की समस्या होती है तो उन्हें दूध में अंजीर को मिलाकर खाना चाहिए. इससे स्टैमिना भी बढ़ता है.
दिल की सेहत को सुधारें- हार्ट की बीमारियां भी पुरुषों में ज्यादा पाई जाती हैं. अंजीर का नियमित सेवन उनके दिल को स्वस्थ रखेगा और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करेगा.
प्रोस्टेट कैंसर से बचाएं- अंजीर खाने से पुरुषों की प्रोस्टेट हेल्थ भी सही रहती है. इससे प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या नहीं होती है. अंजीर प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है.
अंजीर खाने का सही तरीका। Anjeer Khane Ka Sahi Tarika
एक्सपर्ट बताते हैं कि पुरुषों को अंजीर खाने के लिए 1 कप दूध में इसे डालकर उबालना चाहिए या फिर भिगोकर छोड़ देना चाहिए. जब अंजीर मुलायम हो जाए तो उसे चबाकर खा लें और फिर दूध पी लें. अगर किसी को ज्यादा गर्म चीजें खाने से दिक्कत होती है तो वे अंजीर को रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं. साथ ही उसका पानी भी पी लें. गर्मियों में अंजीर खाने का यह तरीका ज्यादा सही होता है.
ये भी पढ़ें-30 दिनों में रिवर्स होगा Fatty Liver, बस फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 3 स्टेप्स डेली
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
7 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines